[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
बिहारराज्यरोहतास

परमानंदपूरी कुटी धाम परमेश्वरपुर मालियाबाग में भरत शर्मा व्यास ने बहाई भक्ती गीतों की सरिता

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ ( रोहतास ) परमानंद पूरी कुटी धाम मालियाबाग में शरद पूर्णिमा के अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया।

इस से पूर्व श्री श्री 1008 श्री महेश्वर दास त्यागी से महाराज ने अपने भक्तों को प्रवचन के माध्यम से गुरु के प्रति आस्था और श्रद्धा रखने को कहा।भोजपुरी सम्राट भरत शर्मा व्यास ने भक्ति गीतो की सरिता से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए ने भरत शर्मा व्यास ने वर्तमान समय में भोजपुरी में फैली अश्लीलता को लेकर काफी चिंतित दिखे।उन्होंने कहा कि वे 48 वर्षों से भोजपुरी की सेवा में लगे हैं और लोक गायिकी को सब कुछ समर्पित कर दिया है।

लेकिन हाल के दिनों में जिस तरह जल्द से जल्द प्रसिद्धि पाने के लिए लोग अश्लील गीतों का सहारा ले रहे हैं, वह बहुत दुखी करता है।

भरत शर्मा ने उन लोगों पर तंज कसा, जो भोजपुरी में अश्लील गीतों के जरिए खुद को स्टार, सुपरस्टार, जुबली स्टार जैसे उपनाम देते रहते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग इन अश्लील गीतों के जरिए प्रसिद्धि पाने में जुटे हैं, उनका भोजपुरी भाषा संस्कृति से कोई लेना देना नहीं है।

वहीं भोजपुरी गायक एस के डी राज,लालबाबू शर्मा,शंभू शरण, सीमा गुप्ता,लवली गुप्ता,रिया गुप्ता, अक्षरा गुप्ता, कृष्णा वासुदेव, देशी दीपकvने गुरु महिमा भजनों की प्रस्तुति दी।। मंच का संचालन गोल्डन प्रिय ने किया। वहीं सभी कार्यक्रम उपेन्द्र बाबा के मार्गदर्शन में हुआ।

Check Also
Close