[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

सिसहनी के समधी से झगड़े के बाद महिला ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहरामगुरहनवा सड़क हादसे में घायल इंद्रजीत साह की इलाज के दौरान मौत, आरोपी चालक गिरफ्तारशिक्षा से वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरणआंदोलन की पाठशाला बनते शिक्षण संस्थान! क्या भारत में शैक्षिक लोकतंत्र का नया अध्याय शुरू हो रहा है?झाझा के रविकिशन ने लखीसराय में उड़ाया गर्दा, उम्र महज 11 साल लेकिन क्रिकेट खेलता है बबाल।जमुई जिला शिक्षा पदाधिकारी धनन्जय पासवान ने किया विद्यालय का किया निरीक्षण, बच्चों के बीच जाकर….‘लाल गाड़ी’ की धुआंधार चेकिंग: 241 बेटिकट यात्रियों से वसूले 2 लाख से अधिक रुपयेएनसीसी विद्यार्थियों को एसएसबी ने दी कार्य एवं दायित्वों की जानकारीकुरकुट्टा गांव से 55 वर्षीय व्यक्ति लापता, परिजनों ने लगाई खोजबीन की गुहारचकिया निर्भय दास हनुमान मंदिर में गूंजेगी हनुमान जी की महिमा
जमुईबिहारराज्य

बंद पड़े जल नल योजना को चालू करने की उठी मांग

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

 प्रखण्ड के सिमरिया गांव में पिछले दो वर्षों पूर्व से बंद पड़ा जल नल योजना को चालू कराने की मांग तब उठी जब भाजपा जिला मंत्री सह चकाई को अनुमंडल बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक मनोज पोद्दार सिमरिया गांव मंगलवार को ग्रामीणों के बुलावे पर पहुंचे ।

ग्रामीणों ने श्री पोद्दार को बताया कि सिमरिया गांव में नल का जल पिछले दो सालों से पुरी तरह से बंद पड़ा है तथा कोई इसका खोज खबर लेने वाला नहीं है ।

ग्रामीण श्याम सुंदर राम ने बताया कि पाइप लाइन भी अधिकांश जगहों तक नहीं बिछाई गई है । विकास राम ने कहा आज हमें पीने योग्य पानी नसीब नहीं है , पुरषोत्तम पंडित ने कहा कि हमारे गांव में पीने योग्य पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है ।

वहीं हेमराज साह ने बताया कि अगर यह जल नल ठीक नहीं हो पाएगा तो इस मुहल्ले में कम से कम 5 चापा नल लगवा दिया जाय अन्यथा हमलोग प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे ।

वहीं लोगों की जनसमस्या सुनने के उपरांत भाजपा नेता मनोज पोद्दार ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि आपकी समस्या को जिलाधिकारी एवं विभागीय अधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी , ताकि समस्या का समाधान जल्द किया जा सके ।

मौके पर साथ चल रहे पिंकू राय , हेमराज साव , नीरो साव , बहादुर साव के अलावा ग्रामीणों में आशीष साह , गुरदेव राम , ब्रह्मदेव गुप्ता , नंदू साह , राजेश चंद्रवंशी , दीपक साह , पुरषोत्तम पंडित , सागर राम , सहदेव कुमार साह , मनीष कुमार साह , बंजरंगी साह , संतोष साह तथा घनश्याम साह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे ।

Check Also
Close