[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने सिमुलतला स्थित स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ का किया निरीक्षणजमुई जिला के जिला विधिज्ञ संघ ने रचा इतिहास, आम सभा में सैकड़ों अधिवक्ताओं के सामने ऐतिहासिक बजट पारितजनता के दरबार में मोतिहारी जिला प्रशासन कार्यक्रम अंतर्गत कुल 63 आवेदन हुए प्राप्तप्रेम प्रसंग में कुम्हेनी डैम से एक युवक का मिला शव, जांच में जुटी पुलिसरौशन आनंद सर को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिजजनसुनवाई पोर्टल पर पुलिस द्वारा लेखपाल से बिना वास्तविक जांच कराए फर्जी या गोल-मटोल रिपोर्ट अपलोड कर दी गई है।चंदौली कोतवाली थाना चकिया के राजनाथ व दूधनाथ का बेचा हुआ जमीन का हुआ पर्दाफाश जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासाचंदौली चकिया इतिहास के पन्नों में दर्ज यह नाम इन्होंने अपने गीतों और शायरी से दी चुनौतीअपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय, अरवल का निरीक्षणचंदौली के इस लड़के ने हिलाया पूरा भारत जानकार हो जाएंगे हैरान
बिहारराज्यरोहतास

धनतेरस पर लोगों ने जमकर की खरीदारी

रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

नोखा (रोहतास) मुख्य बाजारों में मंगलवार को धनतेरस के दिन लोगों ने जमकर खरीदारी की। धनतेरस को लेकर मंगलवार सुबह से ही बाजारों में लोगों की चहल-पहल देखी गई।

दोपहर होते-होते बाजारों में लोगों की भीड़ बढ़ने लगी। देर रात तक लोगों ने खरीदारी की। इस बार धनतेरस पर चाइनीज सामान के साथ-साथ देसी उत्पादों की भी खूब बिक्री हुई।

धनतेरस के मौके पर लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक सामान, सोना व चांदी के आभूषण, सिक्का, गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा तथा विभिन्न प्रकार के बर्तन समेत अन्य सामान की जमकर खरीदारी की।

सोने-चांदी, इलेक्ट्रानिक व मोबाइल दुकानों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। महिलाओं ने स्टील के बर्तनों की खरीदारी की।

डिनर सेट, ग्लास सेट, चमच सेट, फैंसी जग, डिजाइनदार थालियां, कप सेट, बाल्टी, पूजा की थाली, थर्मस आदि की ज्यादा डिमांड रही। आभूषण दुकानदारों ने बताया कि इस बार अच्छी बिक्री हुई है।

सोना चांदी के कारोबारी अमर वर्मा ने बताया कि इस बार धनतेरस के मौके पर बाजार में अच्छा खासा कारोबार हुआ।

Check Also
Close