[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, विभिन्न स्थानों पर हुआ भव्य स्वागतसर्पदंश से पत्रकार सत्येन्द्र कुमार की पत्नी का निधन, भाजपा नेताओं ने घर पहुंचकर जताई संवेदनाशिक्षक दिवस पर टारगेट क्लासेस गोनपुरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम, जदयू जिलाध्यक्ष ने किया उद्घाटन27 सितंबर को स्वतंत्रता सेनानी पार्क में मनाया जाएगा ललई सिंह यादव, जगदेव प्रसाद, पेरियार और भोला पासवान शास्त्री का परिनिर्वाण दिवसझाझा श्री कृष्ण गौशाला के दिन फिरने वाला है, गौशाला चकाचक कैसे हो इस पर उपाध्यक्ष सुरेश कुमार की अध्यक्षता में हुआ मंथन।शिक्षक दिवस पर पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशशहीद बाबू जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस पर कोटि-कोटि नमनश्री श्री 108 वैष्णवी दुर्गा मन्दिर के संयोजक प्रभाश बंका एंड टीम के द्वारा, आयोजित हुआ मटका फोड़ प्रतियोगिता।धर्म की स्थापना, अधर्म का विनाश और मानवता के कल्याण का शाश्वत संदेश ही श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन का मूल आधार है:– निवेदिता सिन्हाअरवल में 90 दिवसीय स्वास्थ्य जांच अभियान का शुभारंभ, 30 वर्ष से अधिक उम्र के 4.68 लाख लोगों की होगी स्क्रीनिंग
बिहारराज्यरोहतास

छठ व्रतियों ने की खरना पूजा संपन्न

रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

नोखा क्षेत्र में लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के दूसरे दिन बुधवार को छठ व्रतियों ने खरना पूजन विधि विधान से संपन्न की ।

दोपहर बाद से ही छठ व्रती विभिन्न छठ घाटों और जलाशयों पर स्नान व पूजन के लिए पहुंची थीं । शाम में विशेष पूजन के बाद छठ माता को प्रसाद अर्पित कर छठ व्रतियों ने खीर का महाप्रसाद ग्रहण किया ।

हजारों की संख्या में छठ माता के भक्त छठ पूजन करने वाले रिश्तेदारों एवं पड़ोसियों के घर पहुंचे और महाप्रसाद ग्रहण किया ।

छठ पूजन करने वाले घरों और उसके आसपास भी विद्युत सज्जा देखने को मिली । बताते चलें कि खरना के बाद छठ व्रतियों का 36 घंटे का कठिन उपवास शुरू हो गया ।

7 नवंबर को छठ घाटों पर पहुंचकर व्रती अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य प्रदान करेंगे । इसके बाद 8 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही उनका व्रत संपन्न होगा ।

बुधवार को छठ व्रतियों सहित लोगों ने फलों और आवश्यक पूजन सामग्रियों की जमकर खरीदारी की । इस बीच छठ घाटों को अंतिम रूप से साफ-सफाई के बाद सजा दिया गया है ।

व्रतियों और भक्तों की सुविधा को लेकर सभी छठ पूजा समितियां शहर और आसपास के इलाकों में सक्रिय हैं ।

Check Also
Close