[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

मोतिहारी शहर के घरों से निकलने वाले नालों के पानी को साफ रखने के लिए 4 STP का निर्माण कार्य जारीकुण्डवा चैनपुर थानाध्यक्ष द्वारा आठ घंटे के अन्दर हत्या के अभियुक्त को किया गया गिरफ्तारदानापुर मण्डल अन्तर्गत रेलवे स्टेशनों की निगेहवानी, अब तीसरे नेत्र से, यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे ने उठाए बेहतरीन कदम…जमुई जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित….“जनजातीय गरिमा उत्सव 2026” के अंतर्गत “जन भागीदारी-सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान का मोतिहारी में हुआ उद्घाटनआगामी 20 मई को दवा की सारी दुकानें रहेंगी बन्दकल 19 मई को पूर्वी चंपारण जिला के 54 पंचायत में लगेगा सहयोग शिवर, जानिए किस पंचायत से शुरू होगा पहला चरणचंदौली कोतवाली चकिया ग्राम सोनहुल के राजनाथ व दूधनाथ पुत्र स्वर्गीय सुधि राम पर अभी तक नहीं हुआ कोई कार्रवाईपूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में अरवल विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा : चाँद मलिकजमुई DFO तेजस जायसवाल ने 26 हाथियों के झुंड का सफल बचाव एवं पुनर्वास करने वाले, वन अधिकारियों, वन कर्मियों को किया सम्मानित।
बिहारराज्यरोहतास

सज धज कर घाट हुआ तैयार

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास)प्रखंड क्षेत्र के सबसे प्राचीन सूर्यमंदिर दावथ पंचमन्दिर सज धज कर तैयार हो गया है। जय बजरंग छठ पूजा समिति एवं नवरत्न छठ पूजा समिति के सदस्यों ने मंदिर व तालाब को भव्य ढंग से सजाया है।

साथ ही व्रतियों व उनके सम्बन्धित लोगो को खाने पीने व रहने के लिए समुचित व्यवस्था किया है।पंचमन्दिर सूर्यमठ में छठ व्रत का अ‌र्ध्य अर्पण करने से मन वांछित फल की प्राप्ति होती है।

इसी मान्यताओं को ले बिहार झारखंड उतरप्रदेश एवं प्रखंड समेत दूरदराज इलाकों से छठव्रती अ‌र्घ्य अर्पण करने यहां आते हैं।

मन्नतें पूरी होने पर लोग अस्ताचलगामी सूर्य की अराधना के बाद रात में बाजे गाजे के साथ घाट पर सत्यनारायण व्रत पूजा आदि करवाते हैं। जबकि उदयीमान सूर्य को अ‌र्घ्य अर्पण कर लोग अपने नन्हें मुन्नों का मुंडन संस्कार करवाते देखे जाते हैं।

लोगों की मान्यता रही है कि जो कोई व्यक्ति उक्त घाट पर सच्चे मन से सूर्य की अराधना करते हैं, उनकी मनोकामना पूरी होती हैं।

बताते चले की दावथ निवासी बाबू साधू सिंह की स्त्री शुक ला कुंवर ने 1954 ई में तालाब का निर्माण कराया जबकि मंदिर का निर्माण 1955 ई में कराया था।

दावथ निवासी घना मिस्त्री ने ही इस मंदिर को बनाया था। पूजा पाठ का कार्य स्वर्गीय पंडित चंद्रशेखर मिश्र के आद,औलाद करते आ रहे हैं।

Check Also
Close