[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
जमुईबिहारराज्य

जमुई डीएम अभिलाषा शर्मा ने भोर के चार बजे कई छठ घाटों पर जाकर, छठ व्रतियों से की मुलाकात

जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने जिले में लोक आस्था के छठ महापर्व पर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर जिले के विभिन्न घाटों में श्रद्धालुओं से बात किया।

जिलाधिकारी अभिलाषा ने विभिन्न घाटों में प्रकाश के लिए लगाये गए लाइट की व्यवस्था, छठ घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा के दृष्टि से लगे सीसीटीवी कैमरे तथा महिलाओं के लिए बनाये गए चेंजिंग रूम इत्यादि की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने सुरक्षा की दृष्टिकोण से संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी/ अंचलाधिकारी/ स्टैटिक दंडाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये।

नदी में अर्घ्य के दौरान कोई डूबने की घटना न हो इसके लिए विशेष ध्यान रखने को कहा तथा आपदा मित्रों को तैयार रहने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी जमुई, अंचलाधिकारी जमुई समेत संबंधित पदाधिकारी तथा विभिन्न घाटों पर प्रतिनियुक्त स्टैटिक दंडाधिकारी मौजूद रहे।

Check Also
Close