[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

मोतिहारी में एसपी स्वर्ण प्रभात सख्त, लापरवाह पुलिसकर्मियों पर होगी कठोर कार्रवाईवाह रे चंदौली चकिया कोतवाली थाना पुलिस! पीड़िता कई महीनो दिन से थाने के चक्कर काट रही, चकिया पुलिस बेरहमी से केश को दबाता रहाअरवल में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, शांतिपूर्ण पर्व मनाने पर जोरअपराध नियंत्रण को लेकर अरवल एसपी डॉ. नवजोत सिमी ने की समीक्षा बैठक180 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तारउड़ीसा के जगन्नाथ पुरी मन्दिर की तर्ज पर सज रहा वैष्णवी दुर्गा मन्दिर का पंडाल। हर बार कुछ नया लुक लेकर आती हैं कमिटी। उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, इस बार भी जिले में होगा टॉप मां वैष्णवी दुर्गा मन्दिर का पण्डालदुर्गा प्रतिमाओं को खंडित करने के आरोप में युवक पकड़ा गया, पुलिस के हवालेकुण्डवा चैनपुर SIT की बड़ी कार्रवाई: कांड का मास्टरमाइंड उत्तराखंड से गिरफ्तारदुर्गा पूजा को लेकर कुण्डवा चैनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठकचकिया कोतवाली पुलिस प्रशासन की लापरवाही से पीड़िता का निकला दर्द बयांन
जमुईबिहारराज्य

उदियमान सुर्य को अर्घ्य अर्पित के साथ चार दिवशिय छठ महापर्व समापन

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

 शुक्रवार को नेम निष्ठा का चार दिवशिय महान छठ पर्व उदियमान सुर्य को अर्घ्य अर्पित के साथ हर्षोल्लास एवं शांति पुर्वक संपन्न हो गया । छठ व्रतियों ने लगातार 36 घंटे तक निर्जला उपवास रखकर पारण के साथ इस महापर्व का समापन किया ।

लोक आस्था के इस महापर्व छठ पुजा के आखरी दिन बड़ी संख्या में लोगों ने छठ घाटों पर पहुँच कर भगवान भास्कर सुर्य को अर्घ्य अर्पित किया । व्रतियों ने छठ घाटों पर अपने अपने हाथों में फल , फुल ओर पकवान से भरी सुप ओर दौरा आदि लेकर भगवान भास्कर सुर्य ओर माता छठी की अराधना करते हुए मनोकामना पूर्ण होने का मिन्नते मांगी ।

बटिया बाजार निवासी समाज सेवी लल्लू प्रसाद बरनवाल के द्वारा गोंती नदी मे छठ घाटों की सफाई एवं लोगों को आवागमन के लिए राहों को सुदृढ़ किया गया , साथ ही बटिया बाजार स्थित एन एच 333 से गोंती नदी के घाट तक सुसज्जित लाइटिंग के साथ साथ व्रतियों को कपड़े बदलने के लिए छठ घाटों पर कई टेंट आदि की व्यवस्था की गई ।

रजौन पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह समाज सेवी अलाउद्दीन अंशारी का योगदान इस छठ महापर्व मे काफी सराहनीय रहा । उन्होंने ना सिर्फ एक दर्जन से अधिक छठ घाटों की सफाई कराई बल्कि अपने समर्थकों के साथ विभिन्न कई छठ घाटों पर पहुंचकर छठ व्रतियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

Check Also
Close