[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

स्व पंडित रामरूप तिवारी के जन्मउत्सव पर महिला फुटबॉल मैच का किया गया आयोजनरामगढ़–कैमूर दही-चूड़ा समागम बना सामाजिक बदलाव की मिसालनगर परिषद् नोखा में खुले में शौच पर सख्ती, स्वच्छता को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति लागूझारखंड के गोड्डा में सासाराम के जुडिसियल मजिस्ट्रेट संतोष कुमार साहू की पत्नी को बदमाशों ने मारी गोली20 लिटर विदेशी शराब से भरा टोटो वाहन की जप्ति के साथ दो तस्करों को बटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार पूर्वी चंपारण में अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का हुआ भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महाअभियान, दावथ अंचलाधिकारी सौरभ कुमार ने दी जानकारीस्थानीय विधायक आलोक सिंह के कर कमलो द्वारा जमसोना पैक्स राइस मिल का हुआ उद्घाटन17 से 21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महा अभियानसांसद अरुण भारती जमुई की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक संपन्न
बिहारराज्यरोहतास

नाटक हमें संस्कृति, शिक्षा और देश की परंपराएं बताते हैं: बिक्की चौबे

रोहतास दावथ संवाददाता चारोंधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास): वर्तमान में एकल परिवार होने के कारण लोग अपनी-अपनी जिम्मेदारी में व्यस्त हैं। ऐसे में नाट्य विधा और रंगमंच की भूमिका महत्वपूर्ण है। हमारा दायित्व है कि हम युवाओं को अपनी देश की संस्कृति और परंपराओं को नाटक के माध्यम से बताएं।

नाटक केवल मनोरंजन का साधन ही नहीं, बल्कि इससे युवाओं को बेहतर शिक्षा के साथ संस्कार और परंपराएं जानने का अवसर मिलता है। इससे युवा परंपराओं के साथ आदर, प्रेम की शिक्षा ग्रहण करते हैं।

यह बात बभनौल पैक्स के पूर्व अध्यक्ष बिक्की चौबे ने छठ पूजा के अवसर पर नाटक अचरा के भीख नाटक के उद्घाटन के दौरान कहा। आगे उन्होंने ने कहा कि नाटक किसी भी किस्से और घटना को बताने का सशक्त माध्यम है।

कहा जाता है कि प्राचीन समय में भरत मुनि ने नाट्य शास्त्र की रचना की। इसमें सभी जाति धर्म के लोग शामिल थे।

मौके पर मुखिया राधा मोहन सिंह, बीर बहादुर पासी, कामेश्वर चौधरी,गुड्डू सिंह, गोधन सिंह,मनोज राम, अनिल यादव, शिवजी रवानी, कमलेश चौधरी, जितेंद्र पासवान, सुरेन्द्र पासवान, शिवशंकर दुबे,गुड्डू चौबे,चंदन चौबे, सहित कई लोग उपस्थित थे।

Check Also
Close