[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बैरगनिया में संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआतआर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शन
बिहारराज्यरोहतास

प्रखंड क्षेत्र के सभी प्लस टू विद्यालय में इंटर की सेंटअप परीक्षा शुरू 

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ( रोहतास): प्रखंड क्षेत्र के जे पी के इंटर कॉलेज बभनौल, प्रोजेक्ट बालिका प्लस टू विद्यालय दावथ,जगनारायण प्लस टू विद्यालय कोआथ ,रामप्यार सिंह प्लस टू विद्यालय कवई, सहित प्रखंड के सभी प्लस टू विद्यालय में इंटर की सेटअप परीक्षा शुरू हो गई है।

प्रोजेक्ट बालिका प्लस टू विद्यालय दावथ के प्राचार्य कौशलेश कुमार ने बताया की आज पहली पाली में भौतिक विज्ञान,एवं दूसरी पाली में रसायन शास्त्र , राजनीतिक शास्त्र की परीक्षा ली गई।

 इंटर की सेंटअप परीक्षा 18 नवंबर तक चलेगी। वहीं, इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा 19 से 21 नवंबर तक ली जायेगी। वही इंटर का रिजल्ट 25 नवंबर तक जिला शिक्षा कार्यालय में जमा करना है।

वही जे पी के इंटर कॉलेज बभनौल के परीक्षा नियंत्रक चारों धाम मिश्रा ने बताया कि सेंटअप परीक्षा में वैसे ही विद्यार्थी शामिल किया गया है जिनकी कक्षा में 75 प्रतिशत उपस्थिति है।

जो छात्र छात्रा सेटअप परीक्षा में शामिल नहीं होते हैं वैसे छात्रों का बिहार विद्यालय परीक्षा समिति 2025 में होने वाली इंटर की वार्षिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी नहीं करेगा।

Check Also
Close