[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

स्व पंडित रामरूप तिवारी के जन्मउत्सव पर महिला फुटबॉल मैच का किया गया आयोजनरामगढ़–कैमूर दही-चूड़ा समागम बना सामाजिक बदलाव की मिसालनगर परिषद् नोखा में खुले में शौच पर सख्ती, स्वच्छता को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति लागूझारखंड के गोड्डा में सासाराम के जुडिसियल मजिस्ट्रेट संतोष कुमार साहू की पत्नी को बदमाशों ने मारी गोली20 लिटर विदेशी शराब से भरा टोटो वाहन की जप्ति के साथ दो तस्करों को बटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार पूर्वी चंपारण में अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का हुआ भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महाअभियान, दावथ अंचलाधिकारी सौरभ कुमार ने दी जानकारीस्थानीय विधायक आलोक सिंह के कर कमलो द्वारा जमसोना पैक्स राइस मिल का हुआ उद्घाटन17 से 21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महा अभियानसांसद अरुण भारती जमुई की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक संपन्न
जमुईबिहारराज्य

श्रीमद् भागवत कथा में भगवान श्री कृष्ण का धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

सोनो प्रखंड के आदर्श ग्राम दहियारी में पत्रकार पंकज बरनवाल के निजि आवास पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सह सप्ताह ज्ञान महायज्ञ मे भगवान कृष्ण का जन्म समारोह का आयोजन भव्य तरिके से किया गया , जिसे देख कर श्रोतागण झुमने पर मजबूर हो गए ।

भागवत कथा शुभारंभ के के चौथे दिन सोमवार को भगवान श्री कृष्ण के जन्म का प्रसंग शुरू होते ही पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं ने नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की भजनों के साथ झूम उठे ।

कथा वाचक सह आचार्य श्री टुनटुन पांडे ने कहा कि जब जब धरती पर अत्याचार ओर दुराचार बढ़ता है , तब तब प्रभु का अवतार होता है । उन्होंने कहा कि प्रभु का अवतार अत्याचार को समाप्त करने और धर्म की स्थापना के लिए होता है ।

मनुष्य इस सांसारिक मोह में फंस कर अपने जीवन को व्यस्त गवां देते हैं । मनुष्य अपने मन से कुविचारों को निकाल कर प्रमेश्वर का ध्यान लगाता है तो वह मोक्ष की प्राप्ति करता है ।

इस दौरान भव्य तरिके से सजाये गए कथा पंडालों मे बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण कथा को ग्रहण करने पहुंचे हुए थे । कथा के अंत मे आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया ।

कथा आयोजक श्रीमती कमला देवी एवं उनके सुपुत्र श्री ओंकार बरनवाल , पुत्रवधु रीता बरनवाल , पुत्र इन्द्रदेव बरनवाल एवं पंकज बरनवाल पुत्रवधु मंजू बरनवाल के अलावा समाज सेवी बालकृष्ण बरनवाल , आयुष बरनवाल , रौशन बरनवाल , अंकित बरनवाल , शंभू बरनवाल , लालू बरनवाल , राकेश सिंह , आशिष बरनवाल , रंजीत गौरव , विकास बरनवाल , पवन बरनवाल , ललन बरनवाल , यज्ञोपवीत बबलू पांडे सहित बड़ी संख्या में श्रधालुगण मौजूद थे ।

Check Also
Close