[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
जमुईबिहारराज्य

लखिसराय जिले में वांछित महिला नक्सली गिरफ्तार

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

पुलिस कप्तान लखिसराय के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ( अभियान ) के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर लखिसराय जिले के कजरा थाना अंतर्गत जंगली छेत्रों के राजाघाट कोल , कानिमोह , शीतला कोड़ासी एवं घोघरघाटी आदि गांवों में सघन छापामारी अभियान चलाया गया ।

छापेमारी के दौरान नक्सलियों को भोजन की व्यवस्था करने वाली एवं पुलिस मुवमेंट की खबर नक्सलियों को पहुंचाने वाली कजरा थाना क्षेत्र के कानिमोह गाँव निवासी बासुदेव कोड़ा उर्फ़ दहरु कोड़ा की पुत्री सुग्गी कोड़ा उर्फ सोनिया कोड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

पुलिस अभियान के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति मे कहा गया है कि गिरफ्तार नक्सली सुग्गी कोड़ा पर चानन थाना में एक मामला कांड संख्या 33/13 एवं 34 / 13 दर्ज हैं।

उक्त कांड में दिनांक 13 जुन 2013 को समय सवा एक बजे के करीब धनबाद पटना इंटर सिटी एक्स्प्रेस ट्रेन को कुंदर हॉल्ट के समिप प्रेस पाइप को काटकर ट्रेन को रोकते हुए फायरिंग ओर बमबारी करते हुए हमला कर दिया और

रेल मार्ग रक्षी आरपीएफ के एक जवान सुकांत देवनाथ की गोली मारकर हत्या कर उसका हथियार लुटने , साथ ही एक अन्य अवर निरिक्षक कुमार अमित की भी हत्या गोली मारकर कर दी गई थी ।

इसके अलावा बीच बचाव करने के दौरान एक यात्री पुर्णिया निवासी लखर इस्लाम की हत्या का आरोप गिरफ्तार नक्सली पर हैं।

आगे बताया गया है कि नक्सलियों ने घटना के बाद तीन हथियारों में एक AK 47 , दो इंसास राइफल एवं 230 चक्र गोली लुटने तथा एक रेलवे गार्ड सहित पांच अन्य यात्रियों को जख्मी करने का आरोप है ।

छापामारी अभियान में डी 16 विं बटालियन एस एस एस बी के जवान ओर कजरा थाना की पुलिस बल शामिल थे ।

Check Also
Close