[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
जमुईबिहारराज्य

विधान परिषद प्रत्याशी राकेश रोशन का गर्मजोशी से हुआ स्वागत

तिरहुत के हर चप्पे को हम रौशन करेंगे: राकेश रोशन 

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

सीतामढ़ी में तिरहुत स्नातक विधान परिषद प्रत्याशी राकेश रौशन का उनके समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया ।

हाल ही में लोजपा से त्यागपत्र देकर राकेश रौशन ने स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है ।

प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि स्नातक चुनाव संविधान के अनुसार स्वतंत्र होता है और इसे पार्टी राजनीति से मुक्त रखना चाहिए ।

उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा की मैं आपका बेटा हूँ और आपके प्यार और आशीर्वाद के बल पर यह चुनाव लड़ रहा हूँ ।

मेरा उद्देश्य तिरहुत और सीतामढ़ी का विकास करना है ना कि किसी पार्टी का हित साधना । स्नातक चुनाव संविधाननुसार किसी पार्टी के प्रतीक चिन्ह पर नहीं होता है । पार्टी समर्थित उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारना संविधान की मूल सोच के खिलाफ है ।

राकेश रौशन ने विश्वास दिलाया कि अगर उन्हें जनता का समर्थन मिला तो वे सीतामढ़ी के हर क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहेंगे और इसे एक आदर्श स्थान बनाएंगे ।

Check Also
Close