[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
जमुईबिहारराज्य

स्वास्थ्य मिशन अभियान के तहत सरकार द्वारा मिली ऑटो रिक्शा से हो रहा अवैध बालु ढुलाई

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

बिहार सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य मिशन अभियान जमुई जिले के सोनो प्रखंड में बुरा हाल है । स्वास्थ्य मिशन की कामयाबी के लिए मुख्यमंत्री नितीश कुमार के द्वारा कचड़े की सफाई के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति एवं हरेक वार्डों मे जमा कचरों की ढुलाई के लिए लाखों रुपए खर्च कर आटो रिक्सा उपलब्ध कराई गई है , ताकि संपुर्ण बिहार में स्वच्छता बनी रहे ।

लेकिन सोनो प्रखंड के बेलंबा पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर एक पर बिहार सरकार द्वारा दी गई आटो रिक्सा पर अवैध रुप से बालु की ढुलाई करने मे प्रयोग किया जा रहा है , जो बिहार सरकार पर सवालिया निशान लग रही है ।

अवैध रूप से बालु ढुलाई कर रहे आटो पर सवार आटो चालक के साथ शामिल छोटे छोटे बच्चे भी हें जो बिना किसी भय के गीत गाते हुए चला जा रहा है ।

इससे यह जान पड़ता है कि बालु ढुलाई करने वाले लोगों को कानून का जरा भी भय नहीं है । विश्वस्त सुत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सरकार द्वारा मिली इस वाहन पर अवैध तरीके से बालु ढुलाई कराने मे स्थानीय जन प्रतिनिधियों की मिली भगत बताई जा रही है ।

अगर ऐसा ही चलता रहा तो बिहार सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य मिशन अभियान ढाक के तीन पात बनकर रह जायेगा ।

Check Also
Close