[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
जमुईदेशबिहारराज्य

मध्य विधालय डुमरी मे चार दिवारी निर्माण को लेकर उठी मामला आज हुआ समाप्त

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

सोनो चकाई मुख्य मार्ग के डुमरी गाँव स्थित मध्य विधालय डुमरी मे चार दिवारी निर्माण को लेकर महिनो पुर्व से चल रहा विवाद पर ग्रामीणों के द्वारा की गई काफी हंगामा के बाद यह मामला आज समाप्त हो गया । लखन कियारी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दिगंबर पांडेय की अथक प्रयास के बाद ही यह कार्य संभव हो सका ।

शनिवार को एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों के साथ मध्य विधालय डुमरी पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि दिगंबर पांडेय ने बताया कि सोनो प्रखंड के 19 पंचायतों के विभिन्न गांवों में स्थित सभी विधालयों का चार दिवारी निर्माण का कार्य संपन्न होने वाला है।

लेकिन मध्य विधालय डुमरी के प्रधानाध्यापक निरंजन सिंह की अडियल रवैये के कारण इस विधालय में चार दिवारी का घैराव नहीं रहने के कारण सभी छात्र खुले विधालय में शिक्षा ग्रहण करने पर मजबूर हैं ।

उन्होंने आगे बताया कि चार दिवारी निर्माण के लिए जब कोई संवेदक आती है और कागजी प्रकृया पुरी करने के लिए प्रधानाध्यापक को हस्ताक्षर करने के लिए कहा जाता है तो मोटी रकम बतौर घुस पहले देने की मांग की जाती हैं ।

जिस कारण चार दिवारी के अलावा शोचालय , शुद्ध पेयजल एवं बच्चों की सुविधा के लिए अन्य विकास कार्य नहीं हो पाती है । 300 से अधिक बच्चों का पठण पाठण हो रहे।

इस विधालय मे फैल रही गंदगी और गंदी शोचालय तथा पेयजल की समस्या पर स्थानीय मुखिया श्रीमती सोनी देवी के द्वारा कई बार विधालय जाकर निरक्षण करते हुए विधालय प्रधान से बातचीत की गई।

लेकिन विधालय प्रधान अपने पुराने जिद पर अड़े रहे ओर विधालय मे पुर्व की भांति गंदगी और विकास कार्य लटका रहा ।

अंततः दर्जनों ग्रामीणों के साथ मुखिया प्रतिनिधि दिगंबर पांडेय शुक्रवार को विधालय पहुंचे ओर काफी हो हंगामा के बाद एवं प्रधानाध्यापक निरंजन सिंह को काफी समझाने बुझाने के बाद उन्होंने चार दिवारी निर्माण के लिए अपनी स्विकृति देते हुए आवेदन पर अपनी हस्ताक्षर ओर मुहर लगा दी ।

इस प्रकार मुखिया प्रतिनिधि दिगंबर पांडेय की अथक प्रयास से चार दिवारी निर्माण का महिनों पुर्व से चल रही खिंचातानी आज समाप्त हो गया ।

इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि दिगंबर पांडेय, सरपंच मिथलेश पांडेय , विधालय अध्यक्ष अर्जुन दास समाज सेवी अजीत पांडेय एवं डुगन सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे ।

Check Also
Close