[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
जमुईबिहारराज्य

प्राथमिक विद्यालय कटहरा टांड़ मे बच्चों के साथ खिलवाड़ 15 दिन पुर्व बनी सामग्री नास्ते मे वितरण

जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

गंदर पंचायत के कटहरा टांड़ गाँव स्थित प्राथमिक विद्यालय कटहरा टांड़ में शिक्षा ग्रहण करने आये तकरीबन 40 बच्चों के बीच विधालय प्रधाना ध्यापिका निभा कुमारी के द्वारा पिछले 15 दिनो पुर्व छठ महापर्व के दौरान बनी ठेंकुआ आदि को नास्ता के रूप में परोसा गया है ।

जिससे बच्चों के परिजनों में काफी नाराजगी देखी गई है । परिजनों ने बताया कि 15 दिनों पुर्व मे बना इस नास्ते को खाने से हमारे बच्चे को विभिन्न प्रकार की बिमारियों से जुझना पड़ेगा ।

उन्होंने बताया कि विधालय मे इस नास्ते को परोसे जाने के बाद अधिकतर बच्चे नास्ते को फेंक डाला , वहीं कुछ बच्चे अपने परिजनों को दिखाने के लिए इस नास्ते को लेकर घर चले गए ।

परिजनों ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा है कि ऐसा सड़ा हुआ भोजन वितरण करने वाले शिक्षकों पर अविलंब कार्यवाई करते हुए शुद्ध एवं ताजा भोजन बच्चों को उपलब्ध कराने का कृपा करें ताकि हमारे बच्चे बिमारियों से ग्रसित नहीं हो ओर स्वस्थ रह सकें ।

Check Also
Close