[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
Crime Newsजमुईबिहारराज्य

कुल्हाड़ी से काटकर किया घायल सोनो मे इलाज के बाद जमुई रैफर

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

सोनो थाना क्षेत्र के कुहीला गाँव में एक व्यक्ति को कुल्हाड़ी से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है । घटना सोमवार की दोपहर 12 बजे की हे । इस मामले पर घायल व्यक्ति द्वारा सोनो थाना मे एक आवेदन दिया गया है ।

आवेदन में लिखा गया है कि कुहीला गाँव निवासी स्व: बंधु यादव का पुत्र लीलो यादव बहीयार मे गाय चरा रहा था , तभी अचानक गाँव के ही स्व: पागो यादव का पुत्र सुबोध यादव लाठी ओर कुल्हाड़ी लेकर आया , आते ही उसने भद्दी भद्दी गालियाँ देने लगा।

जिसका विरोध करने पर सुबोध यादव ने लीलो यादव के माथे पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया जिससे लीलो यादव का माथा फट गया और लहुलुहान होकर गिर पडा । आगे लिखा गया है कि कुल्हाड़ी से प्रहार करने के बाद भी लाठी से बुरी तरह पिटाई की गई ।

उक्त समय पर बगल के खेत मे धान काट रही लीलो यादव की पुत्रवधु ने जब अपने ससुर को मार खाते हुए देखी तो वे जोर जोर से चिल्लाने लगी । चिल्लाहट की आवाज सुनकर लीलो यादव की पत्नी अपने पति को बचाने आई तो उसे भी लाठी से पिटाई की गई है ।

इधर परिजनों ने गंभीर रूप से घायल लीलो यादव को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो ले गए जहाँ पर मरहम पट्टी के बाद चिकित्सकों ने उसे बैहतर इलाज के लिए जमुई रैफर कर दिया । इधर सोनो पुलिस ने मामले की तहकीकात मे जुट गई है ।

Check Also
Close