[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बैरगनिया में संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआतआर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शन
बिहारराज्यरोहतास

हरिनाथ मिश्र को प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी मिलने पर मग धर्म संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी असकृत बधाई

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ( रोहतास): बिहार के भागलपुर जिला के भीखनपुर मोहल्ला निवासी हरीनाथ मिश्र भारत के प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था का कमान संभालेंगे. प्रधान मंत्री और उनके परिवार की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी अब इन्हीं के उपर होगी।

इस आशय की अधिसूचना आज कैबिनेट सचिवालय ने जारी कर दिया है. हरिनाथ मिश्र अब कैबिनेट सचिव हो गए हैं. ये 1990 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी हैं.

दरअसल, हरिनाथ मिश्र शाकद्वीपी ब्राह्मण हैं. ये शिक्षा समाप्ति के बाद सबसे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कहलगाँव शाखा में बतौर क्लर्क अपनी सेवा दिए थे।

उसके बाद भागलपुर ज़ोनल ऑफिस में भी अपनी सेवा दिए थे. उसी क्रम में उन्होंने सिविल सर्विसेज की तैयारी की थी और उन्हें आई. पी. एस. अधिकारी बनने का सौभाग्य मिला।

वे केरल कैडर के हैं. हरिनाथ मिश्र सीबीआई, आईबी में अपनी बेहतरीन सेवा दे चुके हैं. वे सीबीआई के एस.पी. भी रह चुके हैं।

उत्कृष्ठ सेवा के वज़ह से उन्हें दो बार राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाज़ा गया है. इसी वर्ष के अक्टूबर माह में गृहमंत्री दक्षता पुरस्कार भी दिया गया है।

हरिनाथ मिश्र को मिले इस अहम जिम्मेदारी पर मग धर्म संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीन्द्र मोहन मिश्र सहित मग धर्म संसद के सभी सदस्यों ने असकृत बधाई प्रेषित की है।

गिरीन्द्र मोहन मिश्र ने आशा व्यक्त किया है कि वे अपनी जवाबदेही का निर्वहन बख़ूबी करेंगे. वहीं संपूर्ण शाकद्वीपी ब्राह्मण समाज की ओर से भी अनंत बधाई प्रेषित है।

हरिनाथ मिश्र की कामयाबी से अपने शाकद्वीपी ब्राह्मण समाज को प्रेरणा लेना चाहिए और उन्नति, प्रगति के प्रति सजग रहते हुए तलब और ज़ज़्बा पैदा करना चाहिए.

Check Also
Close