[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
जमुईबिहारराज्य

नव गठित कमेटी ने बदल डाली बाबा झुमराज मंदीर की तस्वीर

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

बाबा झुमराज मंदीर बटिया मे धार्मिक न्यास बोर्ड पटना के द्वारा नव गठित कमेटी की सदस्यों ने यहाँ की तस्वीर बदल डाली है । कमेटी की कार्य काल हुए अभी मात्र दो माह भी नहीं हुआ , इस दो माह के दौरान कमेटी द्वारा मंदीर के प्रांगण मे लाखों रुपए की लागत पर मार्बल लगाने का कार्य पु्र्ण हो गया है ।

साथ ही दिवाल ओर फर्ष पर ग्रेनाइड पत्थर लगाने का कार्य तेज गति से चल रहा है । इसके अलावा इन दो महीने के अंदर नव गठित कमेटी सदस्यों के द्वारा तकरीबन डेढ़ दर्जन से अधिक नये सीसीटीवी कैमरा लगा दी गई है ।

इसके साथ ही कुल 11 सदस्यों के अलावा तकरीबन डेढ़ दर्जन से अधिक भोलेंटियर की वयवस्था यात्रियों की सुविधा के लिए लगाई गई है । यात्रियों की रक्षार्थ ओर उनकी सुविधा के लिए लाउडस्पीकर लगाकर दिन भर माइकिंग कर एनाउंसमेंट किया जा रहा है।

कमेटी कोषाध्यक्ष लल्लू प्रसाद बरनवाल एवं उपाध्यक्ष आशीष बरनवाल ने संयुक्त रुप से बताया कि मंदीर मे बने सभी पिलरों मे ग्रेनाइड पत्थर लगाना , 22 पीस स्टील खिड़की लगाना , बाबा झुमराज पिंडी के गर्भ गृह में ग्रेनाइड पत्थर लगाना , यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मंदीर परिसर में डबल एक्जिट गेट का निर्माण कराना।

मंदीर के चारों तरफ 15 फीट चोड़ाई परिक्रमा भ्रमण एरिया एवं स्टील रेलिंग तथा शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के साथ साथ तकरीबन पांच करोड़ रुपये की लागत पर 81 फीट ऊंची गुंबद का निर्माण कराया जाना है।

उन्होंने बताया कि कमेटी सदस्यों के अलावा सभी डेढ़ दर्जन से अधिक लगाये गये भोलेंटियरों को यात्रियों की सेवा ओर यात्रियों से भरी छोटे बड़े वाहनों की सुविधा के लिए लगाया गया है ।

कोषाध्यक्ष लल्लू प्रसाद बरनवाल ने बाबा झुमराज का दर्शन पुजन करने आने वाले यात्रियों से अपिल करते हुए कहा कि गहना ओर जेवर पहनकर मंदीर परिसर में नहीं आवें , ओर पाकेटमारों से सावधान रहें ।

श्री बरनवाल ने आम यात्रियों से यह भी अपिल किया है कि मंदीर के समिप बहने वाली नदी के पवित्र जल में सभी यात्री स्नान करते हैं साथ ही उसी पवित्र जल को भरकर बाबा के पिंडी पर चढ़ाते हैं जिस कारण नदी की पवित्र जल को दुषित नहीं करें ओर गंदगी होने से बचाने के लिए गंदे चीजों की सफाई नदी मे नहीं करें ।

उपाध्यक्ष आशीष बरनवाल ने आम यात्रियों से अपिल करते हुए कहा कि मंदीर के कुछ दुरी पर बहने वाला गोंती नदी के पुल के आस पास लगे जुआड़ियों के साथ जुआ नहीं खेलें , अन्यथा आपका पैकेट मे भरा सभी रकम खाली हो जायेगा , इससे बचें ।

क्योंकि जुआड़ियों के साथ उसका अपना दर्जनों सहयोगी तैनात रहता है ओर आम यात्रियों को फंसाने के लिए प्रलोभन देकर आपका पाकेट खाली करा लिया जाता है ।

उन्होंने बताया कि युवाड़ियों ओर पाकेटमारों को भगाने के लिए कमेटी सदस्य लगातार प्रयास कर रही है , जिससे जल्द ही काबु पा लिया जायेगा ।

Check Also
Close