[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बैरगनिया में संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआतआर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शन
बिहारराज्यरोहतास

पंप चालकों का मानदेय दो वर्षों से नहीं मिलने के कारण परिवार के सामने भुखमरी की स्थिति

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट

दावथ (रोहतास): हर घर नल के जल की आपूर्ति हेतु प्रखंड क्षेत्र के सभी गांव में संवेदक के द्वारा रखे गए पंप चालकों का मानदेय बीते दो वर्षो से नहीं मिलने के कारण चार प्रखंड के पंप चालक हड़ताल पर चले गए हैं।

 दावथ के पंप चालक हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि संवेदकों के द्वारा पिछले दो वर्षों से दावथ, दिनारा, नटवार, परसथुआ प्रखंड में पंप चालकों के मानदेय का भुगतान नहीं होने के कारण सभी के परिवारों के बीच भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

जिसके कारण उक्त प्रखंड के सभी पंप चालक 17 नवंबर 2024 से पानी सप्लाई करना बंद कर हड़ताल पर चले गए हैं।

अपनी मानदेय की मांग को लेकर पत्रकारों से बताया कि इस बात की जानकारी सभी पंप चालकों ने विभागीय कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता तथा जिला पदाधिकारी को भी इसकी सूचना देने के बाद ही सभी लोग मौन साधे हुए हैं।

जिसके कारण हम सभी के परिवारों के बीच भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

Check Also
Close