[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

स्व पंडित रामरूप तिवारी के जन्मउत्सव पर महिला फुटबॉल मैच का किया गया आयोजनरामगढ़–कैमूर दही-चूड़ा समागम बना सामाजिक बदलाव की मिसालनगर परिषद् नोखा में खुले में शौच पर सख्ती, स्वच्छता को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति लागूझारखंड के गोड्डा में सासाराम के जुडिसियल मजिस्ट्रेट संतोष कुमार साहू की पत्नी को बदमाशों ने मारी गोली20 लिटर विदेशी शराब से भरा टोटो वाहन की जप्ति के साथ दो तस्करों को बटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार पूर्वी चंपारण में अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का हुआ भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महाअभियान, दावथ अंचलाधिकारी सौरभ कुमार ने दी जानकारीस्थानीय विधायक आलोक सिंह के कर कमलो द्वारा जमसोना पैक्स राइस मिल का हुआ उद्घाटन17 से 21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महा अभियानसांसद अरुण भारती जमुई की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक संपन्न
बिहारराज्यरोहतास

सूर्यपुरा में चल रहा है पांच दिवसीय भागवत कथा

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

 सूर्यपुरा/दावथ ( रोहतास): सूर्यपूरा प्रखंड मुख्यालय स्थित बिचली गली महावीर चौतारा के अति प्राचीन महावीर मंदिर के प्रांगण में पांच दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा चल रहा है।

आयोजक मंडल के धर्मजीत सिंह उर्फ मुन्नू चंद्रवंशी ने बताया कि सदियों पूर्व बने यहां का महावीर मंदिर काफी पुराना और जीर्ण शीर्ण हो गया है।

जिसके पुनः भव्य मंदिर निर्माण के लिए ग्रामीणों द्वारा बीते सप्ताह बैठक कर निर्णय लिया गया था कि यहां भव्य रूप से महावीर मंदिर का निर्माण कराया जाए।

जिसको लेकर आचार्यों के सलाह पर मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पहले आचार्य विजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में, पंडित संजय पांडेय और संतोष पांडेय के द्वारा पांच दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम चल रहा है, जो कि बुधवार को भंडारा और प्रसाद वितरण कार्यक्रम के साथ सम्पन्न होगा।

मौके पर यजमान जीउत महतो, प्रकाश प्रजापति, मुन्ना जी तिवारी, अखिलेश्वर सिंह, शंकर दुबे सहित कई श्रद्धालु महिला पुरूष उपस्थित थे।

Check Also
Close