[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
जमुईदेशबिहारराज्य

मुख पर सरस्वती की वास एवं गुरु तुल्य 76 वर्षिय विद्वान शिक्षक अवध बिहारी त्रिपाठी का निधन

जमुई सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

 सरस्वती शिशु मंदिर बटिया के प्रधान शिक्षक अवध बिहारी त्रिपाठी का निधन बुधवार को हो गया है । वे 75 वर्ष के थे । पटना स्थित इंदिरा गाँधी आयुर्विज्ञान संस्थान में उन्होंने अंतिम सांस लिए ।

उनके निधन की सुचना पाकर सरस्वती शिशु मंदीर बटिया के प्रधानाध्यापक मुकेश प्रसाद यादव , संचालक यमुना प्रसाद यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने नम आँखों से शौक संवेदना प्रकट किया ।

वे अपने पेतृक आवास आरा जिले के कोलवर गाँव गये हुए थे जहाँ पर अचानक उनका तबियत बिगड़ गया और उन्हें पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया , जहाँ पर उन्होंने अंतिम सांस लिए ओर भगवान का प्यारे हो गये ।

सोनो प्रखंड के सरधोडीह गाँव निवासी स्व: अवध बिहारी त्रिपाठी अपने जीवन काल में सेंकडो छात्र छात्राओं को शिक्षा देकर उसे अच्छा पोस्ट पर जॉब दिलाने में कामयाब हुए थे । जिस कारण बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने उनके निधन पर मायुस है ।

सरस्वती शिशु मंदिर बटिया का स्थापना कॉल से ही वे इस विधालय मे रहकर बच्चों को शिक्षा देते रहे । जिस कारण विधालय के सभी शिक्षक ओर छात्र छात्राओं ने उन्हें गुरुजी कहकर संबोधित किया करते थे।

इतना ही नहीं अपने निजी आवास सरधोडीह गाँव में भी वे प्रतिदिन सेंकडो बच्चों को टयुशन पढाकर उसे ना सिर्फ अच्छे संस्कार दिए बल्कि अच्छे पोस्ट पर भेजने मे वे सफलता पाये थे ।

इधर बटिया बाजार सहित आसपास के सभी गांवों के लोगों ने अवध बिहारी त्रिपाठी की निधन की सुचना पाकर सभी अपने अपने मोबाइल पर शौक संवेदना प्रकट करते रहे ।

Check Also
Close