[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

शिव-शक्ति के अटूट प्रेम का प्रतीक है हरितालिका व्रत, 14 सितंबर को मनेगा पर्वराष्ट्रीय लोक अदालत में उमड़ी भीड़, वाहन चालकों ने बड़ी संख्या में जमा किया जुर्मानाआर.सी.सेंट्रल स्कूल एजी कालोनी पटना के तत्वावधान में स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम संपन्नराष्ट्रीय लोक अदालत: ट्रैफिक चालान के एकमुश्त निपटान के लिए 24 विशेष काउंटर, मोतिहारी डीएम ने किया निरीक्षणबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मनोज सिंह यादव ने पीड़ितों की सहायता की मांगबाबा झुमराज मंदिर विकास को ले कमेटी सदस्यों ने पुर्व की भॉति जारी किया मार्च महिने का हिसाबपीएनबी आरसेटी रोहतास में अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण का सफल समापनदुखद खबर: पत्नी की मौत से 30 वर्षीय सोहन मिस्त्री पर टूटा दुखों का पहाड़, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि पंकज यादव ने पहुंचकर बंधाया ढांढसजमुई जिले की आन बान शान श्री श्री 108 वैष्णवी दुर्गा मन्दिर प्रांगण में रामदास बर्णवाल की अध्यक्षता में हिसाब किताब से संबंधित हुई बैठकसिमुलतला के घने जंगल में SSB की बड़ी कार्रवाई, सुरंगनुमा ठिकाने से 3 अवैध हथियार बरामद
जमुईबिहारराज्य

पाक कला प्रतियोगिता में कुर्था मध्य विद्यालय ने किया टॉप

कुर्था मध्य विद्यालय के मुख्य रसोईया संजय को मिला जिला में प्रथम स्थान

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

कुर्था, स्थानीय प्रखंड स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय कुर्था के रसोईया संजय कुमार ने मध्यान भोजन योजना समिति के द्वारा पाककला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया इस प्रतियोगिता में रसोईया सह सहायकों के बीच पाक कला प्रतियोगिता करपी मध्य विद्यालय में आयोजित की गई थी।

प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सबना हारून द्वारा किया गया था जिसमें कुर्था राजकीय कृत मध्य विद्यालय के मुख्य रसोईया संजय कुमार को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

जिसके बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा उन्हें शील्ड मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया इस मौके पर राजकीय कृत मध्य विद्यालय का प्रधानाचार्य डॉ0 रामजी ठाकुर ने कहा कि पाक कला एक अत्यंत ही महत्वपूर्ण कला है ।

भोजन बनाना एवं स्वादिष्ट बनाना दोनों अलग-अलग बात है। सभी रसोईया स्वादिष्ट भोजन बनाएं जिससे बच्चे काफी रुचि लेकर उनके द्वारा बनाए गए भोजन ग्रहण करें। इसकी भावना जगाने के लिए यह प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

इस प्रतियोगिता में प्रथम विजेता कुर्था प्रखंड राजकीय राजकीय कृत मध्य विद्यालय के मुख्य रसोईया संजय कुमार को प्रथम पुरस्कार शील्ड मेडल व दो हजार रुपए नगद राशि से सम्मानित किया गया।

कुर्था राजकीय कृत मध्य विद्यालय के मुख्य रसोईया संजय कुमार को प्रथम पुरस्कार मिलने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ0 रामजी ठाकुर, सहायक शिक्षक चितरंजन कुमार, जितेंद्र कुमार, राकेश कुमार बिंदेश्वरी प्रसाद, रामवतार सिंह, मध्यान भोजन योजना के जिला कार्यक्रम प्रबंधक निशांत कुमार व साधन सेबी कमलेश कुमार ने प्रथम पुरस्कार मिलने पर संजय कुमार को हार्दिक बधाई दी है

Check Also
Close