[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

धनबल-मशीनरी से जीती NDA, मगर हमारी लड़ाई खत्म नहीं, तेजस्वी यादव की हुंकारगैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपीलसूखा नशा के विरुद्ध कार्रवाई, 86 ग्राम गांजा बरामद…बिहार राज्यसभा चुनाव में एनडीए के पांचों उम्मीदवारों की शानदार जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंराज्यसभा चुनाव NDA ने किया जीत का दावा, कांग्रेस विधायक ‘मिसिंग’, तेजस्वी का एकजुटता…250 वे रविवासरीय साप्ताहिक पौधारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन पूर्णिया डीएम अंशुल कुमार ने की बड़ी कार्रवाई एएनएम के साथ डांस करना डॉक्टर को पड़ गया महंगाबिहार में नया कनेक्शन बंद, ट्रांसफर रुका, सालाना सिर्फ 12 सिलेंडर की लिमिट…..अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस पर विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित, ए एस कॉलेज विक्रमगंज में हुआ सम्मान समारोहडीएम रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित योजना की हुई समीक्षा बैठक 
जमुईबिहारराज्य

प्लस टु परियोजना उच्च विद्यालय सोनो के समिप लगा कचरे की अंबार, स्थानीय लोगों सहित विधालय के बच्चों को दुर्गंध से हो रही परेशानी

जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

प्लस टु परियोजना उच्च विद्यालय सोनो के दिवाल से सटे भारी मात्रा में कचरे की अंबार लगी हुई है ।

जिससे निकलने वाली दुर्गंध से आमजनो सहित राहगीरों एवं विधालय मे शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्राओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड रहा है । साथ ही कचरे से निकलती इस दुर्गंध से विभिन्न प्रकार के बिमारियाँ फैलने की आशंका बनी हुई है ।

सोनो झाझा मुख्य मार्ग एन एच 333 की सडक के किनारे विधालय से सटे चार दिवारी के समिप पिछले कई माह पुर्व से भारी मात्रा मे कचरा जमा हो गई है।

जबकि इसी मार्ग से सोनो प्रखंड मुख्यालय के सभी पदाधिकारी और कर्मियों एवं विधालय के प्रभारियों सहित अन्य सभी राजनेताओं का आवागमन होती है ।

लेकिन विधालय के समिप जमा कचरे की अंबार पर अब तक किसी की नजर उस ओर नहीं जा सका है ।

लिहाजा स्थानीय लोगों ने सडक के किनारे व विद्यालय से सटे जमा इस कचरे को हटवाने की मांग जिला प्रशासन से करते हुए विधालय प्रभारियों पर कानुनी कार्यवाई करने की मांग की है ।

Check Also
Close