[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने सिमुलतला स्थित स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ का किया निरीक्षणजमुई जिला के जिला विधिज्ञ संघ ने रचा इतिहास, आम सभा में सैकड़ों अधिवक्ताओं के सामने ऐतिहासिक बजट पारितजनता के दरबार में मोतिहारी जिला प्रशासन कार्यक्रम अंतर्गत कुल 63 आवेदन हुए प्राप्तप्रेम प्रसंग में कुम्हेनी डैम से एक युवक का मिला शव, जांच में जुटी पुलिसरौशन आनंद सर को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिजजनसुनवाई पोर्टल पर पुलिस द्वारा लेखपाल से बिना वास्तविक जांच कराए फर्जी या गोल-मटोल रिपोर्ट अपलोड कर दी गई है।चंदौली कोतवाली थाना चकिया के राजनाथ व दूधनाथ का बेचा हुआ जमीन का हुआ पर्दाफाश जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासाचंदौली चकिया इतिहास के पन्नों में दर्ज यह नाम इन्होंने अपने गीतों और शायरी से दी चुनौतीअपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय, अरवल का निरीक्षणचंदौली के इस लड़के ने हिलाया पूरा भारत जानकार हो जाएंगे हैरान
बिहारराज्यरोहतास

शास्त्र और संत का सानिध्य व्यक्ति की अधर्मी होने से बचाता हैं:- जीयर स्वामी जी महाराज

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

नोखा/दावथ,(रोहतास)। गढ़ नोखा में आयोजित पांच दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के तीसरे दिन मंगलवार को प्रवचन के दौरान श्री जीयर स्वामी जी महाराज ने अपने निवेदन में कहा कि विकृति आने पर जीवात्मा दुषित हो जाता है। इससे बचने लिए वेदांत एक मात्र सहारा है।

शास्त्र और संत का सानिध्य व्यक्ति को अधर्मी होने से बचाता है। इसके लिए भक्ति के सार तत्वों को रखते हुए उन्होंने कहा कि मौसमी भक्ति उत्पन्न करने से स्वयं को बचाना चाहिए।

छठ पूजा के दौरान सूर्य की जितनी महता होती है,उतना ही महत्व प्रत्येक दिनों में भी है। इसलिए सूर्य की अराधना छठ पूजा सहित अन्य दिनों में भी निरंतर करना चाहिए।

जरुरतमंद की मदद करना श्रेष्ठ भक्ति बताते हुए स्वामी जी ने कहा कि कोई प्यास से मर रहा हो और कोई शिव को जलाभिषेक के लिए निकला हो।

उसे सर्वप्रथम प्यासे को जल देकर उसकी रक्षा करनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने ने कई उदाहरणों के साथ मानवीय मूल्यों को रखते हुए श्रेष्ठ धर्म का बोध कराया।

Check Also
Close