[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

स्व पंडित रामरूप तिवारी के जन्मउत्सव पर महिला फुटबॉल मैच का किया गया आयोजनरामगढ़–कैमूर दही-चूड़ा समागम बना सामाजिक बदलाव की मिसालनगर परिषद् नोखा में खुले में शौच पर सख्ती, स्वच्छता को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति लागूझारखंड के गोड्डा में सासाराम के जुडिसियल मजिस्ट्रेट संतोष कुमार साहू की पत्नी को बदमाशों ने मारी गोली20 लिटर विदेशी शराब से भरा टोटो वाहन की जप्ति के साथ दो तस्करों को बटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार पूर्वी चंपारण में अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का हुआ भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महाअभियान, दावथ अंचलाधिकारी सौरभ कुमार ने दी जानकारीस्थानीय विधायक आलोक सिंह के कर कमलो द्वारा जमसोना पैक्स राइस मिल का हुआ उद्घाटन17 से 21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महा अभियानसांसद अरुण भारती जमुई की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक संपन्न
बिहारराज्यरोहतास

समाजसेवी के पुण्य तिथि पर किया गया कंबल और वस्त्र वितरण

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास): सूर्यपूरा प्रखंड मुख्यालय के वार्ड नंबर 09 में मंगलवार को क्षेत्र के चर्चित समाजसेवी, फुटबॉलर, रंगकर्मी और शिक्षाप्रेमी स्मृतिशेष

देव कुमार सिंह के तीसरे पुण्य तिथि पर आचार्य संतोष पांडेय के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ही उपस्थित परिजन और शुभ चिंतकों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

प्रखंड के समाजसेवी विजय कुमार गुप्ता और डॉ एस आलम ने बताया कि स्मृति शेष देवकुमार सिंह मृदु भाषी, काफी नेक दिल और क्षेत्र के काफी चर्चित समाजसेवी,फुटबॉलर और रंगकर्मी के साथ ही शिक्षा प्रेमी थे।

क्षेत्र के कोई भी सामाजिक कार्य, खेल और रंगमंच, पर्व त्यौहार के साथ ही अन्य अवसरों पर होने वाले कार्यक्रम के साथ ही गरीब असहाय लोगों के मदद के लिए सदैव तत्पर रहते थे। उनकी कमी हम सभी को हर समय खलती है, जिसका भरपाई करना मुश्किल है।

31 दिसम्बर मंगलवार को उनकी तीसरे पुण्य तिथि पर उनके परिजनों ने आचार्यों के उपस्थिति में विशेष पूजा अर्चना के बाद श्रद्धा सुमन अर्पित कर स्व श्री सिंह के ज्येष्ठ पुत्र अनिल सिंह और परिजनों द्वारा ब्राह्मण,गरीब और जरूरतमंद महिला पुरुषों के बीच कम्बल, अंग वस्त्र, अल्पाहार और बच्चों के बीच कॉपी पेन खाद सामग्री वितरण किया ।

मौके पर उपस्थित रहे पवन पांडेय,गोपाल सिंह, मोहन सिंह, एमके सिंह, डा एस अहमद, प्रमोद कुमार सिन्हा,मो मैनुदिन, मो इरफान , राहुल सिंह, बीरेंद्र लाल, बीरेंद्र कुमार शर्मा, मनोज सिंह,राजू पाठक, चारोधाम मिश्रा, पीके मिश्रा, जयराम, लक्ष्मण साह, संतोष चौधरी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Check Also
Close