[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

मां सरस्वती की उपासना से जीवन में ज्ञान और विवेक का विकास होता है:- डॉ प्रकाश चतुर्वेदीसीतामढ़ी जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार यू. सी. आर. सी मेला 3.0 का सफल आयोजननितिन नवीन को अंतरराष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अनोखे अंदाज में दी बधाईटाइटिल शूट में निर्णय होने के बाद भी अंचल अधिकारी नहीं कर रहे दाखिल खारिज़, मजबूरन पीड़ित करेंगे आमरण अनशन ? जीविका दीदियों ने विधायक के सामने रखीं मांगें, आशा कार्यकर्ताओं ने भी बताईं समस्याएंचौकीदार द्वारा महिला के साथ हुई बर्बरतापूर्ण मारपीट पर पीड़ित से मिलने पहुंचे पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसादसेक्टर स्तर की मासिक लीड इंटेलिजेंस एजेंसी(LIA ) की बैठक, सशस्त्र सीमा बल मुजफ्फरपुर की अध्यक्षता में हुई आयोजितगर्ल्स हॉस्टल्स की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल, पढ़ाई के नाम पर देह व्यापार के लिए रखा जाता हैं लड़की….सरस्वती पूजा को लेकर बैरगनिया थाना में शांति समिति कि बैठक हुई संपन्नमेरा युवा भारत अरवल के द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
बिहारराज्यरोहतास

पुरोहित सेवा संघ शाहाबाद ने गरीबों एवं असहायों के बीच किया कंबल एवं वस्त्र का वितरण

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दिनारा (रोहतास) नटवार स्थित ठाकुरबाड़ी में पुरोहित सेवा संघ शाहाबाद की ओर से गरीब असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत ब्राह्मणों के द्वारा शांति पाठ एवं आरती से शुरू हुई ।

कंबल वितरण की शुरुआत संघ अध्यक्ष जगदीश नारायण दुबे व डॉ नागेंद्र झा महिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमरेंद्र कुमार मिश्रा,राष्ट्रीय कथावाचक ब्रज किशोर चंद्र शास्त्री सहित अन्य विद्वतजनों ने जरूरतमंदों को कंबल व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया ।

संघ अध्यक्ष जगदीश नारायण दुबे ने बताया कि जरूरतमंदों की सेवा व उनका सहयोग करना ही संघ का उद्देश्य है । प्रत्येक जरूरतमंदों को सहायता के उद्देश्य से सभी बाजारों पर शिविर लगा कर यह कार्य किया जा रहा है ।

संघ अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए कहा कि कुल सैकड़ों जरूरतमंदों को अंगवस्त्र एवं कंबल वितरण किया गया ।

वहीं प्राचार्य डॉ अमरेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि ठंड के मौसम जरूरतमंदों का मसीहा बनना बड़े ही फख्र की बात है । लोगों को बीच सेवा भावना होना अत्यंत ही जरूरी है ।

मौके पर अरुण पाण्डेय, ललन तिवारी,पप्पू उपाध्याय ने कहा कि शास्त्र में दान लेना और दान देना, यज्ञ करना व यज्ञ कराना,पढ़ना और लोगों को पढ़ाना उसका अनुकरण करने का ही एक छोटा सा प्रयास है ।

मौके पर आचार्य लक्ष्मण पाण्डेय, अरुण पाण्डेय,संतोष तिवारी , हृदयानंद शास्त्री उर्फ भिखारी बाबा, सुगन पंडित,विजय पंडित, मिथलेश दुबे, चारों धाम मिश्रा, विनोद तिवारी, गोरख नाथ चौबे,अमर नाथ चौबे,विजेंद्र तिवारी,वीरेंद्र ओझा सहित कई लोग उपस्थित थे।

Check Also
Close