[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

स्व पंडित रामरूप तिवारी के जन्मउत्सव पर महिला फुटबॉल मैच का किया गया आयोजनरामगढ़–कैमूर दही-चूड़ा समागम बना सामाजिक बदलाव की मिसालनगर परिषद् नोखा में खुले में शौच पर सख्ती, स्वच्छता को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति लागूझारखंड के गोड्डा में सासाराम के जुडिसियल मजिस्ट्रेट संतोष कुमार साहू की पत्नी को बदमाशों ने मारी गोली20 लिटर विदेशी शराब से भरा टोटो वाहन की जप्ति के साथ दो तस्करों को बटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार पूर्वी चंपारण में अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का हुआ भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महाअभियान, दावथ अंचलाधिकारी सौरभ कुमार ने दी जानकारीस्थानीय विधायक आलोक सिंह के कर कमलो द्वारा जमसोना पैक्स राइस मिल का हुआ उद्घाटन17 से 21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महा अभियानसांसद अरुण भारती जमुई की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक संपन्न
बिहारराज्यरोहतास

जगनारायण दूबे प्लस टू विद्यालय कोआथ का धूम धाम से मनाया गया 99 वा स्थापना दिवस

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

(रोहतास): दावथ प्रखंड अंतर्गत कोआथ नगर पंचायत स्थित जगनारायण दूबे इंटरस्तरीय विद्यालय, कोआथ में 99 वा स्थापना दिवस सह वरिष्ठ शिक्षिका गीता कुमारी की विदाई समारोह सह सम्मान समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश रंजन चौधरी तथा संचालन संतोष रंजन ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ में विद्यालय के संस्थापक सह भूमिदाता पंडित जगनारायण दूबे की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर सभी शिक्षकों के साथ ही छात्र-छात्राओं ने उन्हें श्रद्धा के साथ नमन किया।वहीं कार्यक्रम में उपस्थित आगंतुकों की स्वागत में वीणा, पूजा, खुशी, सोनी, राधिका, पल्लवी ने स्वागत गान प्रस्तुत किया।

समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए स्मृति शेष दूबे जी के नाती अधिवक्ता अजय कुमार पाठक ने कहा कि विद्यालय की स्थापना आजादी के पूर्व 4 जनवरी 1927 में किया गया था। यहाँ के दर्जनों छात्र आज देश-विदेश में ऊँचे पदों पर नौकरी में कार्यरत हैं।

वहीं विद्यालय के संगीत शिक्षक सलीम मंसुरी ने अपनी मधुर स्वर में देश भक्ति गीत सुंदर सु भूमि भैया, भारत के देशवा से नाही कोय, फिर विद्यालय की छात्राओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ लघु नाटक प्रस्तुत कर लोगों के बीच बालिका शिक्षा के लिए मुख्य संदेश दिया।

वहीं कार्यक्रम में विद्यालय की वरिष्ठ अंग्रेजी की शिक्षिका गीता कुमारी की बीते दिसंबर माह में अवकाश प्राप्त करने के पश्चात उन्हें अंग वस्त्र एवं फूल माला से सम्मानित किया गया।

मौके पर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ रोहतास जिला के जिला सचिव सतीश पाण्डेय, शिक्षक सरोज कुमार दुबे,लालजी पासवान, रामाकांत सिंह, प्रसुन कुमार चौधरी, अरुण कुमार मिश्रा, अजीत कुमार, संजय कुमार,मो उमैर अंसारी, मो मकसूद आलम, मो सलीम मंसूरी , शिक्षिका आभा सिन्हा वरुणा कुमारी,सहित कई लोग उपस्थित थे।

Check Also
Close