[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
जमुईबिहारराज्य

पूर्व मंत्री स्व: अर्जुन मंडल की स्मृति में पार्क निर्माण का मंत्री ने दिया निर्देश

जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

 पूर्व पर्यावरण , वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री स्व० अर्जुन मंडल की स्मृति में जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत जीतझिंगोई पंचायत स्थित उनके पैतृक गांव प्रधानचक में पार्क का निर्माण जल्द कराया जाएगा ।

इसके लिए जिला वन पदाधिकारी को भुमि चिन्हित कर जल्द से जल्द प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया है ।

बिहार सरकार के पर्यावरण , वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डा० प्रेम कुमार ने बताया कि सर्वजन कल्याण सेवा समिति जमुई के प्रमुख डा० विभूति भूषण और वरिष्ठ सदस्य कृष्ण कुमार चंद्रवंशी द्वारा संयुक्त रूप से पूर्व मंत्री अर्जुन मंडल की स्मृति में पार्क निर्माण कराने जीतझिंगोई पंचायत के हरदीमोह प्रधानचक चौखटिया और निजुआरा गांव में वृहद पौधारोपण और गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय में शिक्षाविद दयानंद झा की स्मृति में औषधीय वाटिका का निर्माण कराने को लेकर मांग पत्र सौंपा गया है ।

इसी मांग पत्र के आलोक में जिला वन पदाधिकारी जमुई तेजस जायसवाल को पार्क निर्माण के लिए यथाशीघ्र प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है ।

साथ ही पौधारोपण और औषधीय वाटिका का निर्माण को लेकर स्थल प्रतिवेदन देने को कहा गया है , ताकि इस दिशा में विभागीय स्तर पर जल्द से जल्द सभी कार्रवाई पूरा किया जा सके ।

Check Also
Close