[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
बिहारराज्यरोहतास

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मकर संक्रांति त्यौहार

रोहतास नोखा संवाददाता मटू कुमार की रिपोर्ट 

नोखा (रोहतास)मकर संक्रांति का त्योहार मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। नोखा प्रखंड क्षेत्र के मोजराढ पोखरा एवं नोखा नहर डग पर मेला का आयोजन किया गया। मेला में आस पास के गांवों से सैकड़ों लोग पहुंचे।

यह त्योहार सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है, जिससे दिन बड़े होने लगते हैं। इस अवसर पर लोग एक-दूसरे को तिल, गुड़ व अन्य मीठी स्वादिष्ट पकवानों का आदान-प्रदान करते हैं।

एक-दूसरे को बधाई देते है, मकर संक्रांति में पतंगबाजी का विशेष महत्व है। बच्चे और युवा रंग-बिरंगी पतंगें उड़ाते हैं, जो पूरे आसमान को रंगीन बना देती हैं।

आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक, इस त्योहार का महत्व केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक भी है।

परिवार और मित्रों के संग संगठित भोज व मेल-जोल से रिश्तों की मजबूती और भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलता है। इस प्रकार, मकर संक्रांति एक नए सवेरे की शुरुआत और सकारात्मकता का संदेश लेकर आती है।

Check Also
Close