[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
बिहारराज्यरोहतास

कॉलेज कर्मियों एवं अभिभावकों में खुशी की लहर

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दिनारा( रोहतास)।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा से संबद्ध राम नारायण साह सर्वोदय महाविद्यालय गंज भडसरा काफ़ी दिन से शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मियों के आपसी गुटबंदी और बर्चस्व में घोर वित्तीय लूट के कारण गतिरोध लंबे अवधि से झेल रहा था।

सौभाग्य से अब माननीय कुलपति डॉ शैलेन्द चतुर्वेदी के सार्थक पहल से गतिरोध खत्म होकर अब से नव गठित शासनिकाय के विश्वविधालय प्रतिनिधि सदस्य सह सचिव के मार्गदर्शन में सबके समन्वय से संचालित होना शुरू हो गया है जिससे कर्मियों और अभिभावकों में खुशी की लहर है।

ज्ञातव्य है कि सुदूर देहाती क्षेत्रमें रोहतास के दिनारा प्रखंड़ में शिक्षा प्रेमी शाहाबाद गांधी के नाम से विख्यात पूर्व विधायक स्व राम नारायण साह के द्वारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सस्ती शिक्षा प्रदान करने की पहल के लिए स्थापित किया गया।

आज महाविद्यालय में नए वर्ष में संगीत विभाग के विभागाध्यक्ष सह बिहार राज्य संगीत प्रशिक्षित संघ के संयोजक प्रो अशोक कुमार गुप्ता के संगीत मय प्रार्थना और राष्ट्रगान के साथ सभी शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों और छात्रों की उपस्थिति में पठन पाठन नियमित होने के संकल्प के आगाज से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Check Also
Close