[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
बिहारराज्यरोहतास

बिक्रमगंज के घोसीया खुर्द पहुंचे मुख्यमंत्री, बायो फ्यूल प्लांट की किया निरीक्षण

कार्यक्रम में कुछ चुनिंदा लोगों को ही मिला प्रवेश

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ/ बिक्रमगंज( रोहतास) प्रगति यात्रा के दौरान बिक्रमगंज अनुमंडल के घोसियां खुर्द स्थित समेकित कृषि प्रणाली सह वायो फ्यूल गैस प्लांट का निरीक्षण सुबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया। जिसे से काफ़ी चाक चौबंद व सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

हेली पैड पर हेलीकाप्टर के उतरते ही काराकाट के पुर्व सांसद महाबली सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष नेता राजेंद्र सिंह, पुर्व विधायक राजेश्वर राज, भाजपा नेता बलीराम मिश्रा जदयू महिला नेत्री अरूणा सिंह, अभिषेक पटेल अरविन्द पटेल समेत कई ने तीनों नेताओं का स्वागत फुल माला व अंग वस्त्र से किया।

उसके बाद स्टाल भ्रमण किया। जहां जिला के विभिन्न प्रखंडों से आएं किसानों के मशरूम, बैर, गोभी, टमाटर, अजोला , गुड, विभिन्न प्रजातियों के धान फसल, व कुटीर उद्योग से निर्मित जैम, जैली, आचार समेत अन्य स्टाल भ्रमण किया।

वहीं डिहरी प्रखंड के हीरालाल सिंह को एफलडी में 1875000 रुपए, दावथ प्रखंड के मिर्जापुर निवासी किसान सुनील कुमार को मशरूम हाट के लिए 89750 रुपए, रितेश कुमार सिंह नोखा को प्याज भंडार में 4,50000 लाख, राज कुमार बिक्रमगंज को 1,06000 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री ने दिया।

उसके बाद केंचुआ खाद, पराली से निर्मित खाद, धुप बती,हवन सामग्री, कृषि विज्ञान केन्द्र समेकित कृषि प्रणाली, समेकित पोषण तत्व, जल संरक्षण पर आधारित सिंचाई प्रणाली, वायोचार उत्पादन माडल भ्रमण किया।

अल्प समय में भ्रमण के बाद वे सीधे संझौली प्रखंड के बाजितपुर के लिए रवाना हो गए। जहां कांव नदी पर प्रस्तावित पुल का निरिक्षण किया। उसके बाद पुनः घुसिया खुर्द लौट कर हेलीकाप्टर से सासाराम के रवाना हो गए।

Check Also
Close