[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
बिहारराज्यरोहतास

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पीएम श्री मध्य विद्यालय योगिनी का उत्कृष्ट प्रदर्शन

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पीएम श्री मध्य विद्यालय योगिनी का उत्कृष्ट प्रदर्शन

रोहतास दावथ संवाददाता चारोंधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ ( रोहतास)।सुविधा विहिन विद्यालय, जहां बच्चे को प्रतिभाशाली बनाने का प्रयास अनवरत जारी है।पी एम श्री मध्य विद्यालय योगिनी में विद्यालय परिसर की परिधि एवं कमरे का अभाव यह बतलाने के लिए काफी है कि एक ही कमरे में कितने बच्चे एक साथ पढ़ाए जाते हैं।

सीमित संसाधनों में शिक्षा का उत्कृष्ट प्रदर्शन होने के बावजूद न तो सरकार का ध्यान इस विद्यालय की ओर है न ही जन प्रतिनिधियों के ओर से ध्यान दिया जा रहा है।बिहार दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें प्रत्येक प्रखंड से बहुत सारे प्रतिभागियों ने भाग लिया। दावथ प्रखंड पीएम श्री मध्य विद्यालय योगिनी से चार बच्चों ने भाग लिया जिसमें शिवानी कुमारी वर्ग आठवी की छात्रा में क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

शिवानी कुमारी 22 मार्च को बिहार दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पटना जाएगी। वहीं दूसरी ओर वर्ग 4 की छात्रा प्रतिमा कुमारी वर्ग 1 से 5 के क्विज प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

वहीं इसी विद्यालय के छात्र आयुष कुमार मैथ ओलंपियाड में तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं इसी विद्यालय की छात्रा काजल कुमारी मात्र एक अंक से चुककर चौथा स्थान प्राप्त किया।

बच्चों के सफल होने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार राय, विमलेश कुमार, रितेश कुमार, शिक्षिका सीता कुमारी, ममता देवी, पूजा कुमारी, आकांक्षा कुमारी, जितेंद्र कुमार ने सभी छात्र एवं छात्राओं को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।

Check Also
Close