[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, विभिन्न स्थानों पर हुआ भव्य स्वागतसर्पदंश से पत्रकार सत्येन्द्र कुमार की पत्नी का निधन, भाजपा नेताओं ने घर पहुंचकर जताई संवेदनाशिक्षक दिवस पर टारगेट क्लासेस गोनपुरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम, जदयू जिलाध्यक्ष ने किया उद्घाटन27 सितंबर को स्वतंत्रता सेनानी पार्क में मनाया जाएगा ललई सिंह यादव, जगदेव प्रसाद, पेरियार और भोला पासवान शास्त्री का परिनिर्वाण दिवसझाझा श्री कृष्ण गौशाला के दिन फिरने वाला है, गौशाला चकाचक कैसे हो इस पर उपाध्यक्ष सुरेश कुमार की अध्यक्षता में हुआ मंथन।शिक्षक दिवस पर पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशशहीद बाबू जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस पर कोटि-कोटि नमनश्री श्री 108 वैष्णवी दुर्गा मन्दिर के संयोजक प्रभाश बंका एंड टीम के द्वारा, आयोजित हुआ मटका फोड़ प्रतियोगिता।धर्म की स्थापना, अधर्म का विनाश और मानवता के कल्याण का शाश्वत संदेश ही श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन का मूल आधार है:– निवेदिता सिन्हाअरवल में 90 दिवसीय स्वास्थ्य जांच अभियान का शुभारंभ, 30 वर्ष से अधिक उम्र के 4.68 लाख लोगों की होगी स्क्रीनिंग
बिहारराज्यरोहतास

हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर बभनौल का राज स्तरीय टीम द्वारा किया गया निरीक्षण

हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर बभनौल का राज स्तरीय टीम द्वारा किया गया निरीक्षण

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास) दावथ प्रखण्ड अंतर्गत बभनौल पंचायत अवस्थित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर बभनौल एन क्यू ए एस कार्यक्रम के तहत राज्य स्तरीय टीम द्वारा निरीक्षण किया गया ।

निरीक्षण में राज्य स्तरीय टीम के सदस्य विकाश रंजन और प्रियंका वर्मा द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सभी प्रकार की योजनाओं एवं संबंधित रजिस्टर का गहन निरीक्षण किया गया।

साथ ही हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर बभनौल एएनएम और आशा के साथ बातचीत किए तथा यह जानने की कोशिश किए की पंचायत के अंतर्गत लोगों को हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के द्वारा क्या-क्या सुविधा दी जाती है कितने प्रकार की जांच की जाती है और जांच की सुविधा दी जा रही है।

साथ ही गांव के तीन पेशेंट्स को बुला कर यह जानने की कोशिश की गई कि हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर बभनौल से आपको क्या क्या सुविधा दी जा रही है और पेशेंट का कहना था कि मुझे सभी प्रकार की दावा बिना किसी पैसा लिए मिल जाता है यहां अच्छे से सभी लोगो को सुविधा दिया जाता है।

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अक्षय कुमार द्वारा एन क्यू ए एस के चेक लिस्ट के माध्यम से केंद्र में संचालित कार्यों की जानकारी दी गई।

स्टेट टीम के द्वारा हेल्थ सेंटर में दी जा रही सर्विसेज और और वहां की सुंदरता को देखकर बहुत ही खुश नजर आए ।

मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी विकास कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राजीव कुमार सिंह , सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अक्षय कुमार ,मंटू कुमार ,एएनएम माधुरी कुमारी, संजू कुमारी,आशा फैसिलिटी और पंचायत के सभी आशा उपस्थित थी।

Check Also
Close