[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

जमुई जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन, निर्देशक डॉ मनोज सिन्हा बने, नेशनल ह्यूमन राइट्स के प्रमंडल अध्यक्षहर वर्ष की भॉति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित होगी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजनजमुई सांसद अरुण भारती द्वारा मकर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन, पुर्व एमएलसी संजय प्रसाद हुए शामिल स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन सीतामढ़ी डीएम के अध्यक्षता में हुआ विभागीय विकास एवं समन्वय समिति की बैठक डाक अधीक्षक अर्चना कुमारी ने की डाक महामेला का उद्घाटन, दिया संदेशपताही प्रखंड के पदुमकेर का ऐतिहासिक घोड़दौड़ पोखर बनेगा नया पर्यटन केंद्र, गाद निकालने व गहराई बढ़ाने का काम हुआ शुरूशराब के नशे में पांच अभियुक्त गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस ने भेजा जेलसोनो पुलिस की बड़ी कार्रवाई मैजिक वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तारआगामी फरवरी माह के पहले सप्ताह में ही तेजगति से बरनार जलाशय परियोजना का कार्य होगा शुरू
बिहारराज्यरोहतास

पद्मश्री के सम्मान में गौरवशाली अभिनंदन समारोह कल

पद्मश्री के सम्मान में गौरवशाली अभिनंदन समारोह कल

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

     ‌ बिक्रमगंज (रोहतास)। देश के श्रेष्ठ सम्मानों में से एक पद्मश्री सम्मान से सम्मानित डॉ भीम सिंह के सम्मान में आयोजित गौरवशाली अभिनंदन समारोह का आयोजन कल किया जाएगा।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक संतोष भंडारी ने बताया कि अनुसूचित जनजातियों के उत्थान हेतु डॉ भीम सिंह भावेश द्वारा अनवरत किए जा रहे कार्यों को लेकर भारत सरकार द्वारा पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया है।

आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय जमुहार बिहार के सचिव गोविंद नारायण सिंह और विशिष्ट अतिथि तिथि के रूप में दैनिक भास्कर जिला कार्यालय सासाराम रोहतास के ब्यूरो चीफ नरेंद्र सिंह उपस्थित होंगे। वही अतिथियों का स्वागत स्वागताध्यक्ष विमलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में किया जाएगा।

डॉ नागेंद्र झा महिला महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ अमरेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न की जाएगी। समरसता पुरुष संजय तिवारी कार्यक्रम के सहसंयोजक की भूमिका निभाएंगे।

आयोजित कार्यक्रम को लेकर महाविद्यालय प्रांगण में मंगलवार को तैयारी पूर्ण कर ली गई है। अतिथियों के स्वागत में महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया जाएगा।

Check Also
Close