[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

धनबल-मशीनरी से जीती NDA, मगर हमारी लड़ाई खत्म नहीं, तेजस्वी यादव की हुंकारगैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपीलसूखा नशा के विरुद्ध कार्रवाई, 86 ग्राम गांजा बरामद…बिहार राज्यसभा चुनाव में एनडीए के पांचों उम्मीदवारों की शानदार जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंराज्यसभा चुनाव NDA ने किया जीत का दावा, कांग्रेस विधायक ‘मिसिंग’, तेजस्वी का एकजुटता…250 वे रविवासरीय साप्ताहिक पौधारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन पूर्णिया डीएम अंशुल कुमार ने की बड़ी कार्रवाई एएनएम के साथ डांस करना डॉक्टर को पड़ गया महंगाबिहार में नया कनेक्शन बंद, ट्रांसफर रुका, सालाना सिर्फ 12 सिलेंडर की लिमिट…..अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस पर विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित, ए एस कॉलेज विक्रमगंज में हुआ सम्मान समारोहडीएम रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित योजना की हुई समीक्षा बैठक 
बिहारराज्यरोहतास

संगठित आत्मसम्मान बढ़ाये शाकद्वीपी ब्राह्मण:- गिरीन्द्र मोहन मिश्र

संगठित आत्मसम्मान बढ़ाये शाकद्वीपी ब्राह्मण:- गिरीन्द्र मोहन मिश्र

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास): मग धर्म संसद के राष्ट्रीय संयोजक गिरीन्द्र मोहन मिश्र ने कहा है कि संगठित आत्मसम्मान बढ़ाये अपने शाकद्वीपी ब्राह्मण समाज।

इसके लिए वर्तमान में जो भी संगठन है उस पर यकीन कर आप अपना सहयोग,योगदान दीजिए। आपका संगठित विश्वास आपके समाज को एक नई ऊँचाई प्रदान करेगा और आपके आत्मसम्मान में सामूहिक इज़ाफ़ा होगा।

   श्री मिश्र ने आगे कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का खुद का आत्मसम्मान होता है। लेकिन वो आत्मसम्मान तब गिरबी पड़ जाता है, धूमिल हो जाता है जब परिस्थिति विपरीत हो जाता है।

वस्तुतः शक्ति सदैव स्थिर रहती नहीं है।वहीं पर यदि शक्ति को संग्रहित कर दिया जाए तो उसकी आयु बढ़ जाती है और बेहतर परिणाम हासिल होता है। आप छिन्न – भिन्न होकर एकला चलो का सिद्धांत को छोड़िए और सामूहिकता में ,संगठन में विश्वास कीजिए।

      गिरीन्द्र मोहन मिश्र ने कहा कि आज आपको सैल्यूट मिलता है वो आपके ओहदा, आपकी वर्तमान स्थिति को जो पराया है यानी सरकार, किसी कम्पनी का है जो एक संगठन है, शक्ति है।

जिस दिन आप विरमित हो जाइएगा, सेवा निवृत हो जाइएगा उसके बाद उस संगठन,विभाग, संस्थान के लिए बे- मूल्य का हो जाइएगा।

लेकिन अपने शाकद्वीपी ब्राह्मण समाज के संगठन की मजबूती के बदौलत आप ताजन्म मूल्यवान, आदरणीय रहिएगा. इससे वर्तमान में तो आपको गर्व की अनुभूति होगी ही, आगे आपके बाद आपकी पीढ़ी को भी वही मान -सम्मान मिलेगा और मग शक्ति से सराबोर रहेगा।

Check Also
Close