[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

झाझा में धान की रोपनी के दौरान आकाशीय बिजली का कहर, महिला की मौत; दो घायलजमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय ने धूमधाम से मनाया अपना 17वां स्थापना दिवससावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर, शिवज़ी को बेलपत्र अर्पण करने से तीन जन्मो के पापों का संघार होता है: चारों धाम मिश्रा‘ऑपरेशन विधि पालक’ के तहत स्कूली बच्चों को किया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारीसामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंची ₹1100 की राशिराज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में झाझा के खिलाड़ियों का दबदबा, जीते 7 पदकजिला विधिज्ञ संघ, जमुई में पहली बार मनाई गई वी.वी. गिरि की 132वीं जयंतीकुंडवा चैनपुर में शराब के खिलाफ कार्रवाई, 207 लीटर नेपाली शराब जब्त; एक गिरफ्तारभारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 225 किलो यूरिया जब्त; 12 वर्षीय नेपाली बालक अभिरक्षा मेंबिक्रमगंज में सावन महोत्सव सह भोज का आयोजन, रालोमो प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह हुए शामिल.
बिहारराज्यरोहतास

दावथ प्रखंड के सुन्दर में रुद्र महायज्ञ को लेकर निकाली गई जल यात्रा

दावथ प्रखंड के सुन्दर में रुद्र महायज्ञ को लेकर निकाली गई जल यात्रा

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ ( रोहतास) प्रखंड क्षेत्र के सुन्दर गांव में रुद्र महायज्ञ सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी।

स्व श्री श्री 108 श्री जनार्दन दास जी महाराज की कृपा से यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। वहीं लक्ष्मी प्रपन्ना जीयर स्वामी जी महाराज के कृपा पात्र शिष्य लक्ष्मी नारायण स्वामी जी महाराज ने नेतृत्व में जल यात्रा निकाली गई।

इस दौरान हजारों कुमारी कन्याओं और सुहागवती महिलाओं ने अपने सिर पर कलश धारण कर नगर भ्रमण किया। सात दिवसीय महायज्ञ को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

रविवार सुबह उक्त शोभायात्रा काली मंदिर सुंदर से प्रारंभ होकर कई गांवों का परिभ्रमण करते हुए होते हुए काव नदी के बभनौल घाट पहुंची।

यहां विद्वान पंडित यज्ञाचार्य बिहारी बाबा , पंडित अजय कुमार मिश्रा, सतीश मिश्रा, मृत्युजंय मिश्रा, चिंताहरण मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच वरुण देव का आह्वान कर कलश में जल संग्रह करवाया।

इसके बाद कलश यात्रा नवनिर्मित शिव मंदिर परिसर में पहुंची, जहां कलश को यज्ञ पंडाल में स्थापित किया गया।

महायज्ञ के लिए यज्ञ स्थल पर भव्य पंडाल बनाए गए हैं।कार्यक्रम के दौरान कथावाचक के द्वारा प्रतिदिन राम कथा किया जाएगा।मनोरंजन के लिए खेल-तमाशा की भी व्यवस्था की गई है।

शोभायात्रा में संत महात्मा रथ पर सवार थे। रथ के आगे-आगे स्थानीय ग्रामीण हाथों में पताका लिए जयघोष करते चल रहे थे।. कलश यात्री देवी-देवताओं के भजन गाते हुए वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे।

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए स्थानीय ग्रामीण पूरे उत्साह और समर्पण से लगे हुए हैं। यह सात दिवसीय महायज्ञ पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का केंद्र बना हुआ है।

मौके पर अध्यक्ष धनंजय सिंह,सचिव मनोज सिंह, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, श्री निवास यादव, धीरेन्द्र सिंह,धर्मेंद्र सिंह, सरोज सिंह, राजेश सिंह, शैलेन्द्र सिंह, संजीत सिंह,प्रमोद सिंह,सहित कई लोग उपस्थित थे।

Check Also
Close