[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
बिहारराज्यरोहतास

श्रीमद् भागवत कथा जीवन का सार: विनोद व्यास जी महाराज

श्रीमद् भागवत कथा जीवन का सार: विनोद व्यास जी महाराज

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास):  दावथ प्रखंड के परमडीह में जल रहे राधेकृष्ण संकीर्तन महायज्ञ के दूसरे दिन कथावाचक विनोद व्यास जी महाराज ने भागवत कथा प्रारंभ करते हुए कहा कि भागवत कथा केवल ग्रंथ ही नहीं है।

अपितु यह समस्त मानव जीवन का सार है यदि उपनिषद एवं शास्त्र एवं सभी ग्रंथ इकट्ठे कर दिए जाएं और उनका सार निकाला जाए तो उस सार का नाम केवल श्रीमद् भागवत कथा ही है। भागवत कथा अति मोक्षदायिनी है एवं कल्याणकारी है।

यदि हम अपना मोक्ष चाहते हैं एवं इस मानव जीवन को कल्याण करना चाहते हैं तो हमें भागवत की शरण में जाना ही पड़ेगा। जब जन्म जन्म के पुण्य इकट्ठे हो जाते हैं तब जाकर कहीं भागवत कथा करने और सुनने का अवसर हमें मिलता है।

मौके पर मुख्य यजमान रवि यादव,उनकी पत्नी काजल कुमारी, हरिवंश सिंह, मिथलेश कुमार, सुरेन्द्र सिंह, धनजी सिंह, राजेन्द्र सिंह, विपिन सिंह,लालबाबू सिंह,अर्जुन सिंह,सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Check Also
Close