[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
बिहारराज्यरोहतास

आदम कद पटेल प्रतिमा का अनावरण करेंगे नेता प्रतिपक्ष

आदम कद पटेल प्रतिमा का अनावरण करेंगे नेता प्रतिपक्ष

  ‌-दिनारा विधान सभा के नप कोआथ में बनकर तैयार है प्रतिमा।

  ‌- तेजस्वी को आमंत्रित कर मुख्य पार्षद ने तिथि निर्धारण की मांगी अनुमति

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास)। दावथ प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत कोआथ में सरदार वल्लभभाई पटेल की बनी आदम कद प्रतिमा का बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अनावरण करेंगे।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए नगर पंचायत के मुख्य पार्षद धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि कोआथ दुर्गा मंदिर के समीप लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की आदम कद प्रतिमा बनकर तैयार है। मूर्ति अनावरण राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो तेजस्वी यादव के करकमलों से कराना सुनिश्चित किया गया है।

उनसे मिलकर तिथि निर्धारण की आग्रह धर्मेंद्र चौधरी ने किया है। अनावरण समारोह में आने की स्वीकृति प्रदान करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने अनुकूल तिथि निर्धारित करने का आश्वासन दिया है।

बताते चलें कि वर्ष 2007 से ही नगर पंचायत कोआथ के मुख्य पार्षद पद को धर्मेंद्र चौधरी सुशोभित करते आ रहे हैं। लगातार चौथी बार नगर पंचायत अध्यक्ष बनने का गौरव इन्हें प्राप्त है।

इसके साथ ही दिनारा विधानसभा क्षेत्र में पटेल समाज सहित पिछड़ी जातियों में इनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। विगत कई वर्षों से राजद में इनकी सक्रियता देखी जा रही है।

Check Also
Close