[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
बिहारराज्यरोहतास

हवन पूजन एवं भव्य भंडारे के साथ रूद्र महायज्ञ संपन्न

हवन पूजन एवं भव्य भंडारे के साथ रूद्र महायज्ञ संपन्न

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ( रोहतास)दावथ प्रखंड के बतसा गांव में चल रहे रुद महायज्ञ हवन पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। पिछले सात दिनों से यज्ञाचार्य सुशील भारद्वाज के सानिध्य में चल रहे यज्ञ के अंतिम दिन विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा पूरे विधि विधान से पूजन व हवन कराया गया।

अंतिम दिन यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। यज्ञ समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया था।

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह ने यज्ञ मंडप पहुंचकर ब्राह्मणों से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यज्ञ सभी के लिए प्रेरणादायक है। धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन से व्यक्ति का जीवन अनुशासित होता है।

यज्ञ में आकर मुझे भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ। देर रात तक भंडारा चलता रहा। हजारों श्रद्धालु प्रसाद के रूप में पूड़ी व बुंदिया ग्रहण किए। यज्ञ कराने आए सभी विद्वान ब्राह्मणों का यज्ञ कमेटी ने विदाई दिया।

Check Also
Close