[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, विभिन्न स्थानों पर हुआ भव्य स्वागतसर्पदंश से पत्रकार सत्येन्द्र कुमार की पत्नी का निधन, भाजपा नेताओं ने घर पहुंचकर जताई संवेदनाशिक्षक दिवस पर टारगेट क्लासेस गोनपुरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम, जदयू जिलाध्यक्ष ने किया उद्घाटन27 सितंबर को स्वतंत्रता सेनानी पार्क में मनाया जाएगा ललई सिंह यादव, जगदेव प्रसाद, पेरियार और भोला पासवान शास्त्री का परिनिर्वाण दिवसझाझा श्री कृष्ण गौशाला के दिन फिरने वाला है, गौशाला चकाचक कैसे हो इस पर उपाध्यक्ष सुरेश कुमार की अध्यक्षता में हुआ मंथन।शिक्षक दिवस पर पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशशहीद बाबू जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस पर कोटि-कोटि नमनश्री श्री 108 वैष्णवी दुर्गा मन्दिर के संयोजक प्रभाश बंका एंड टीम के द्वारा, आयोजित हुआ मटका फोड़ प्रतियोगिता।धर्म की स्थापना, अधर्म का विनाश और मानवता के कल्याण का शाश्वत संदेश ही श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन का मूल आधार है:– निवेदिता सिन्हाअरवल में 90 दिवसीय स्वास्थ्य जांच अभियान का शुभारंभ, 30 वर्ष से अधिक उम्र के 4.68 लाख लोगों की होगी स्क्रीनिंग
झारखण्‍डदेश

धूमधाम से सजाया गया बाबा दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर

धूमधाम से सजाया गया बाबा दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर

रिपोर्ट बिरेंद्र चंद्रवंशी 

झारखंड: देवकुंड स्थित बाबा दूधेश्वर नाथ महादेव मंदिर को धूमधाम से सजाया गया। ज्ञात हो कि सन् 2000 में बिहार – झारखंड विभाजन के उपरांत सन् 2001 से लगातार 25 वां वर्ष करपी नवयुवक काॅवरिया संघ के स्वयंसेवक देवकुंड महादेव मंदिर को सजाते है।

आज से 25 साल पूर्व करपी काॅवरिया संघ का गठन कर यह संकल्प लिया गया था कि झारखंड विभाजन के बाद बाबा दूधेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर पवित्र गंगाजल से जलाभिषेक करेंगे।

इसी क्रम में पटना गायघाट से काॅवर मे पवित्र गंगाजल लेकर सावन के पवित्र महीने में परसा , पुनपुन, मसौढ़ी , जहानाबाद, निहालपुर, झुनाठी, किंजर , शांतिपुरम, इमामगंज करपी, शहर तेलपा के रास्ते च्यवन ऋषि के तपोभुमी पर प्राचीन बाबा दूधेश्वर नाथ महादेव जी पर जलाभिषेक करते हैं। करपी काॅवरिया संघ के स्वयंसेवक पूरे रास्ते में कांवर यात्रा करने वाले काॅवरिया लोगों का हर सुख -सुविधा का ख्याल रखते हैं।

साथ ही साथ करपी उच्च विद्यालय के प्रांगण में सावन के पवित्र महिने मे हर रविवार को भव्य संस्कृति कार्यक्रम, काॅवरिया लोग के भोजन , नाश्ता, फलाहार ,नींबू पानी, गर्म जल, चिकित्सा, चाय सहित अनेको प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराते हैं। और पटना से देवकुंड कांवर यात्रा को प्रोत्साहित करते हैं।

इस कार्यक्रम के संयोजक आनंद कुमार चंद्रवंशी, रविंद्र यादव ,मार्गदर्शक वेंकटेश शर्मा, संघ के अध्यक्ष टिंकू कुमार ,कार्यकारी अध्यक्ष गुड्डू शर्मा , कोषाध्यक्ष शंकर गुप्ता ,धीरज कुमार खत्री,केशव प्रसाद, कारु बम ,पूरी बम, दिनेश बिंद, अशोक यादव ,संजय साव, प्रमोद मिस्त्री, राकेश कुमार सहित सैकड़ो स्वयंसेवक शामिल थे।

Check Also
Close