[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

यात्री गण कृपया ध्यान दें! रेलवे करेंगी ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का कार्य। झाझा, किऊल, जसीडीह, बाढ़ मोकामा, जाने वाले यात्री ये खबर जरूर पढ़ें।सुगौली बैंक परिसर से आर्मी जवान की मोटरसाइकिल चोरी, CCTV और चौकीदार के बावजूद वारदातरक्सौल, बैरगनिया और सीतामढ़ी वालों को बड़ी राहत, चलेगी फिरोजपुर झंझारपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशलराजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरगनिया में प्रभारी प्रधानाध्यापक श्यामबाबू पाल के अध्यक्षता में वार्षिकोत्सव हुआ सम्पन्न।निजी विद्यालयों के शुल्क पर प्रमंडलीय आयुक्त महोदय के आदेश के अनुपालन की मानक संचालन प्रक्रियाप्रस्तावित एयरस्ट्रिप की व्यवहार्यता रिपोर्ट (Feasibility Report) तैयार कर संबंधित विभाग को भेजा गया: डीएम मोतिहारीजैनिथ सौशल फाउंडेशन के जिला महासचिव पीयूष कुमार को मिली प्रशंसाबटिया निवासी समाज सेवी लल्लू बरनवाल के 70 वर्षिय पिता का हृदय गति रुकने से हुई निधनजमुई जिला के सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के गठन हेतु निर्वाचन की तिथि घोषित।15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक जिले के सभी विद्यालयों का व्यापक निरीक्षण एवं अनुश्रवण अभियान संचालित किया जाएगा: डीएम मोतिहारी
बिहारराज्यरोहतास

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में शिवभक्तों की उमड़ी भीड़

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में शिवभक्तों की उमड़ी भीड़

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास): सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी प्रमुख शिव मंदिरों में अहले सुबह से हीं शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने हर-हर महादेव और हर हर बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना दिया।

प्रखंड क्षेत्र देवढ़ी में 1000 वर्ष पुराना शिव मंदिर में आज सुबह से ही भक्त गीत गाते नारा लगाते हुए धाम पर पहुंचकर जलाभिषेक किया।

वहीं प्राचीन शिव मंदिर योगिनी, बुढ़वा शिव मंदिर दावथ, सर्वेश्वर नाथ धाम बिठवा, सकलेश्वर नाथ पंच मंदिर सहित कई शिवालयों में भक्तों ने गंगाजल, दूध, दही, शहद से भगवान का अभिषेक किया।

साथ हीं बेलपत्र, भांग और धतूरा भी अर्पित किया। आचार्य पंडित उमेश पाठक, के अनुसार सावन माह में रूद्राभिषेक का विशेष महत्व है।

इस दौरान किए गए रूद्राभिषेक से परिवार में सुख-समृद्धि आती है। भक्तों का मानना है कि सावन में शिव मंत्रों का जाप और रूद्राभिषेक करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।

Check Also
Close