[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन सख्त, डीजे बजाने और अश्लील गानों पर पूर्ण प्रतिबंधऊपर, ऊपर पत्ता गोभी और नीचे, नीचे इंग्लिश शराब? जमुई एक्साइज विभाग की बड़ी कार्रवाई अरवल में तीन दिवसीय सोलर मेला आयोजित, एक ही जगह मिलेगी आवेदन से लेकर सब्सिडी और बैंक ऋण तक की सुविधाजितना पुलिस की कार्रवाई: 27 लीटर अवैध शराब और चोरी की बाइक बरामद, दो पकड़े गएडॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर जदयू ने दी श्रद्धांजलि, सामाजिक न्याय का संकल्प दोहरायाअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में तेजस्विनी युवती सम्मेलन का आयोजनराजगीर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ऐतिहासिक रणजी मुकाबले का आगाज, पूर्व बीसीए सचिव संजय कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में हुए शामिलबरनवाल वैश्य महासभा चुनाव को लेकर बटिया पहुंचे प्रत्याशी, समाज के लोगों से मांगा समर्थन“मीडिया एवं प्रशासन: विश्वास के साझेदार, विकास के सहयात्री” खुशी की बात ये है कि कुम्हैनी डैम को पर्यटन क्षेत्र में विकसित करने हेतु राज्य सरकार को भेजा गया प्रस्ताव।मोतिहारी में एसपी स्वर्ण प्रभात सख्त, लापरवाह पुलिसकर्मियों पर होगी कठोर कार्रवाई
Crime Newsअरवलबिहारराज्य

कमरिया गांव में एक ही परिवार के दो सदस्यों की दर्दनाक मौ#त

कमरिया गांव में एक ही परिवार के दो सदस्यों की दर्दनाक मौ#त

जदयू जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढाढ़स मुआवज़ा जल्द दिलाने की पहल, बिजली व्यवस्था में सुधार को दिए निर्देश

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अरवल: कुर्था विधानसभा अंतर्गत इब्राहिमपुर पंचायत के कमरिया गांव में मंगलवार को एक हृदयविदारक घटना घटी, जिसने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। गांव निवासी 55 वर्षीय सुरेश चौधरी की करंट लगने से मौत हो गई।

 जब यह खबर उनके परिवार की 60 वर्षीय सदस्य राजमंती देवी को मिली, तो वे मौके पर पहुंचीं, जहां शव को देखकर वे गहरे सदमे में चली गईं और उन्हें वहीं दिल का दौरा पड़ा। अफसोस की बात यह रही कि मौके पर ही उनकी भी मौत हो गई।

एक ही परिवार में दो-दो मौतों की खबर से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

घटना की जानकारी मिलते ही जनता दल (यूनाइटेड) अरवल जिला अध्यक्ष सह 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, “यह घटना बेहद दुःखद है। जदयू परिवार इस कठिन घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।”

मौके पर उन्होंने जिलाधिकारी श्री कुमार गौरव तथा बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर पीड़ित परिवार को राज्य सरकार एवं बिजली विभाग की ओर से मिलने वाले मुआवज़े को अविलंब उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही उन्होंने गांव की बदहाल बिजली व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश भी दिए।

मिथिलेश कुमार ने गांव के किसानों की सिंचाई समस्या को देखते हुए अलग ट्रांसफार्मर की मांग की और कहा कि गांव में बिजली पोल और जर्जर तारों की मरम्मत जल्द की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने पंचायत की संपूर्ण बिजली आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने का भी आश्वासन दिया।

इस अवसर पर जदयू जिला प्रवक्ता चांद मलिक, जदयू व्यवसाय प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, इब्राहिमपुर पंचायत के मुखिया सहित अनेक ग्रामीण और स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Check Also
Close