[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पचपकड़ी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब सेवन व पुराने मामलों में 10 अभियुक्त गिरफ्तारचकिया एबीएसए खंड शिक्षा अधिकारी कि लापरवाही हदनौगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था फेल अवैध अस्पताल का खुला खेलनौगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था फेल अवैध अस्पताल का खुला खेलसिसहनी के समधी से झगड़े के बाद महिला ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहरामगुरहनवा सड़क हादसे में घायल इंद्रजीत साह की इलाज के दौरान मौत, आरोपी चालक गिरफ्तारशिक्षा से वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरणआंदोलन की पाठशाला बनते शिक्षण संस्थान! क्या भारत में शैक्षिक लोकतंत्र का नया अध्याय शुरू हो रहा है?झाझा के रविकिशन ने लखीसराय में उड़ाया गर्दा, उम्र महज 11 साल लेकिन क्रिकेट खेलता है बबाल।जमुई जिला शिक्षा पदाधिकारी धनन्जय पासवान ने किया विद्यालय का किया निरीक्षण, बच्चों के बीच जाकर….
उत्‍तर प्रदेश

टाइटिल शूट में निर्णय होने के बाद भी अंचल अधिकारी नहीं कर रहे दाखिल खारिज़, मजबूरन पीड़ित करेंगे आमरण अनशन ? 

टाइटिल शूट में निर्णय होने के बाद भी अंचल अधिकारी नहीं कर रहे दाखिल खारिज़, मजबूरन पीड़ित करेंगे आमरण अनशन ?

पीड़ित ने राजस्व मंत्री विजय कुमार सिंहा तथा डीएम, बेगुसराय को दे दिया लिखित अल्टीमेटम

रिपोर्ट एस के वर्मा 

बरौनी। आखिर क्यों, बरौनी अंचल के बभनगामा निवासी सियाराम सिंह के पुत्र राम रंजन सिंह जिला पदाधिकारी बेगुसराय परिसर में आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे ? सूचना मिलते ही इस संवाददाता ने पीड़ित वरिष्ठ नागरिक राम रंजन सिंह से मिलकर अनशन करने का कारण जाना।

पूछताछ के क्रम में पता चला कि न्यायालय के टाइटिल शूट संख्या – 175/ 2002 के निर्णय के आधार पर अंचल कार्यालय, बरौनी द्वारा जानबूझ कर दाखिल ख़ारिज नहीं किया जा रहा है।

इससे पीड़ित व्यक्ति काफी व्यथित हैं इसलिए इन्होंने ज़िला पदाधिकारी, बेगुसराय को पूरी आपबीती प्रमाण सहित अपने आवेदन में देते हुए लिखा कि आवेदन प्राप्ति की तिथि से एक माह के अंदर अगर मेरे कार्य का निष्पादन नहीं हुआ तो ज़िला पदाधिकारी, बेगुसराय के समक्ष आमरण अनशन प्रारंभ करूंगा।

उक्त जानकारी राम रंजन सिंह ने बिहार सरकार के भूमि एवं राजस्व मंत्री विजय कुमार सिंहा, ज़िला पदाधिकारी, बेगुसराय तथा अंचल अधिकारी, बरौनी को भी लिखित दे दिया है।

आश्चर्य तो यह है कि आवेदक ने विगत 22 अगस्त 2025 को राजस्व महाभियान में भी अनुलग्नक सहित आवेदन दिया था बावजूद इसके इन्हें अबतक न्याय नहीं मिला।

सनद रहे, वर्तमान राजस्व मंत्री हर रोज ढिंढोरा पीट रहे हैं कि हमारे रहते किसी भूपति को कोई कष्ट नहीं हो सकता। पर बेगूसराय ज़िले के बरौनी अंचल के अंचल अधिकारी पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।

Check Also
Close