[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बथनाहा थाना में मोटरसाइकिल चोरी कांड संख्या 37/26 का कुंडवा चैनपुर थाना ने किया उद्वेगणथाना चकिया गांव सोनहुल के 20 वर्ष दलित युवक लापता घर के परिजन परेशानथाना चकिया गांव सोनहुल के 20 वर्ष दलित युवक लापता घर के परिजन परेशानबैरगनिया पुलिस द्वारा छापेमारी में 200 लीटर अर्ध निर्मित देसी शराब को किया गया नष्टस्व० अनीता देवी के प्रथम पुण्यतिथि पर हुआ बैरगनिया गौशाला परिसर में गौ भोजन के साथ श्रद्धा और सम्मान के साथ कई कार्यक्रमों का आयोजनमौत बनकर खड़ा जर्जर पोल, सालों से डर में जी रहा है परिवारलूट कांड का महज 24 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन, 04 अभियुक्त गिरफ्तारचेयरमैन गौरव श्रीवास्तव चंदौली चकिया नगर के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शीर्ष पर बने हुए हैं। उन्हें जननायक और दूरदर्शी नेता के रूप में देखा जाता है, जो चंदौली चकिया नगर के मान-सम्मान बढ़ा रहे हैं। उनके नेतृत्व को उनकी ईमानदारी, साहस और निर्णायक क्षमता के लिए सराहा जाता है।मुगलसराय पुलिस की बड़ी कामयाबी: मंदिर में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, बर्तन और त्रिशूल बरामद​​​​​​​सोनो पुलिस ने बेगुसराय एवं केबाली गांव के दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पटनाबिहारराज्य

नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, सोनपुर में बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, सोनपुर में बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

बिहार कैबिनेट की अहम बैठक में शुक्रवार को एक बड़ा फैसला लिया गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में सोनपुर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण को मंजूरी दे दी गई है. मुख्य सचिवालय में हुई इस बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे।

कैबिनेट में चर्चा के बाद बिहार सरकार ने सोनपुर में लगभग 4200 एकड़ जमीन पर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने की योजना पर अंतिम मुहर लगा दी. बता दें, बिहार कैबिनेट की बैठक में आज 35 एजेंडों पर मुहर लगी।

सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की यह परियोजना राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ उत्तर बिहार और आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी।

दरअसल आज बिहार कैबिनेट की बैठक बिहार के लोगों के लिए बड़ी सौगात लेकर आई है. राज्य सरकार ने सोनपुर में पूर्वी भारत के पहले और देश के पांचवें बड़े ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निर्माण को मंजूरी दे दी है।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए सरकार ने 1302 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है, जिससे राज्य की हवाई कनेक्टिविटी में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है।

सोनपुर में बनने वाले इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण सोनपुर-छपरा 4 लेन NH के उत्तर और गंडक नदी के पश्चिम दरियापुर चंवर में बनाया जाएगा।

बता दें सोनपुर में बनने वाला यह एयरपोर्ट दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई और जेवर एयरपोर्ट के बाद भारत का 5वां सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट होगा। मिली जानकारी के अनुसार नए एयरपोर्ट के निर्माण के लिए लगभग 4228 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।

सोनपुर एयरपोर्ट की यह परियोजना पूरी तरह ग्रीनफील्ड मॉडल पर आधारित होगी, यानी इसे बिल्कुल नए सिरे से विकसित किया जाएगा।

सरकार का मानना है कि एयरपोर्ट बनने के बाद क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन सुगम हो जाएगा. बता दें, बिहार में पहले से ही छह नए शहरों में छोटे हवाई अड्डे बनाने के को मंजूरी दे दी गई है।

बिहार के 6 शहर- मधुबनी, वीरपुर, मुंगेर, वाल्मीकि नगर, मुजफ्फरपुर और सहरसा से भी हवाई सुविधा शुरू होने वाली है. इन शहरों में एयरपोर्ट शुरू होने से आसपास के इलाकों हवाई परिचालन को नई उड़ान मिलेगी।

Check Also
Close