[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

ट्रक की ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत, थानाध्यक्ष का मानवीय चेहरा आया सामनेअरवल डीएम अमृषा बैंस ने की सदर अस्पताल का औपचक निरीक्षण24 घंटे के भीतर आपदा राहत: 4 मृतकों के परिजनों को मिली सहायता राशिचंदौली के चर्चित डांसिंग सुपरकॉप नितेश सिंह यादव अब विवादों में आ गए हैअनियंत्रित कंटेनर ने बस और पिकअप में मारी टक्कर पांच लोगों की हुई मौतNEET UG परीक्षा 2026 मोतिहारी में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में हुई संपन्ननिशांत कुमार की यात्रा आज होगी शुरू, दोपहर 3 बजे पहुंचेंगे पूर्वी चंपारणचंदौली में प्रेम-प्रसंग का खौफनाक अंजाम, प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज युवक ने प्रेमिका के सामने तानी गोली पिस्टल,पूर्वी चम्पारण के लिए गौरव का क्षण— भारतीय निर्वाचन आयोग के 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में 1 सदस्य के रूप में जिले के मास्टर ट्रेनर मुकेश कुमार भी ब्राजील के अंतर्राष्ट्रीय दौरे में शामिल होंगे।हर घर से निकलेगा अफसर: पूर्वी चंपारण में शिक्षा की नई क्रांति का आगाज
जमुईबिहारराज्य

बाबा झुमराज मंदिर कमेटी सदस्यों ने जारी किया नवंबर और दिसंबर 2025 में हुई आमद खर्च का व्योरा

बाबा झुमराज मंदिर कमेटी सदस्यों ने जारी किया नवंबर और दिसंबर 2025 में हुई आमद खर्च का व्योरा

जमुई से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट

 जमुई जिले के प्रसिद्ध बाबा झुमराज धाम बटिया के कमेटी सदस्यों द्वारा पिछले दो माह नवंबर एवं दिसंबर 2025 में हुई आय व्यय का व्योरा प्रमुखता के साथ सार्वजनिक रूप से जारी किया गया है ।

धार्मिक न्यास पार्षद पटना से संबंध बाबा झुमराज मंदिर कमेटी सदस्यों के द्वारा जारी व्योरे में दिसंबर 2025 में मंदिर की विकास के लिए श्रद्धालुओं द्वारा मिली सहयोग के रुप में 01 लाख 08 हजार 100 रुपए , दानपेटी से 20 हजार 275 रुपए एवं विशेष दान के रूप में 5100 रुपए को मिलाकर कुल 01 लाख 33 हजार 475 रुपए एवं नवंबर माह में हुई आय कुल 02 लाख 41 हजार 193 रुपए शामिल हैं । नवंबर ओर दिसंबर माह में हुई आय को मिलाकर कुल 03 लाख 74 हजार 668 रुपए प्राप्त हुए ।

जिसमे मंदिर विकास कार्यों में लगा स्टील , एसीपी बोर्ड , कैमरा डिस्क , ईंट , सिमेंट की खरीद के अलावा सफाई कर्मी एवं सेवादार आदि को दी गई कुल 02 लाख 60 हजार 925 रुपए खर्च किए गए । दो माह में हुई आय ओर खर्च के बाद शेष बचे 01 लाख 13 हजार 743 रुपए कमेटी कोष में सुरक्षित रखा गया है ।

कमेटी कोषाध्यक्ष श्री लालू प्रसाद बरनवाल ने सभी श्रद्धालुओं ओर दान दाताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा है कि नवंबर ओर दिसंबर 2025 में मंदिर की विकास के लिए श्रद्धालुओं का सहयोग ओर समर्पण अत्यंत महत्वपूर्ण रहा ।

उन्होंने आगे कहा कि बाबा झुमराज मंदिर कमेटी के सभी सदस्य श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सदेव कृत संकल्पित हैं । उन्होंने सभी दान दाताओं ओर श्रद्धालुओं को इस मंदिर की आस्था के लिए धन्यवाद दिया ।

Check Also
Close