[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू, 29 सितंबर से नामांकनजमुई की घटना से मर्माहत है महिला समाज: आकांक्षा किरण, नगर परिषद् सदस्यफंदे से लटकती मिली महिला की लाश, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोपएमएलसी बना तो हर स्नातक को दिलाऊंगा 5 लाख का ब्याज मुक्त ऋण: रजनीश रंजनबाबा झुमराज मंदिर बटिया की अप्रैल-मई की आय-व्यय का ब्योरा सार्वजनिकभारत-नेपाल सीमा के पास 297 लीटर नेपाली शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तारकुंडवाचैनपुर में SSB-पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 198 लीटर नेपाली शराब बरामदझाझा में बीती रात्रि गणेश भगवान् की मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस पर पथराव, कई पुलिस कर्मी को आई चोटेंझाझा GRP थाना अध्यक्ष को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी के मोबाइल के साथ दो आरोपी गिरफ्तारबिक्रमगंज: जनता दरबार में 88 परिवादियों की समस्याओं की हुई सुनवाई
बिहारराज्यशिवहर

स्कूल और कॉलेज के बीच पावर ग्रिड बनाने पर सांसद लवली आनंद हुए नाराज

स्कूल और कॉलेज के बीच पावर ग्रिड बनाने पर सांसद लवली आनंद हुए नाराज

शिवहर- स्कूल और कॉलेज के बीच पावर ग्रिड लगाने की किसने इजाजत दी, अब काम रोको, उक्त निर्देश शिवहर सांसद लवली आनंद ने निर्माण स्थल पर पहुंचते ही संबंधित अधिकारियों को दी है।

शहर के नवाब उच्च विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय और डिग्री कॉलेज के बीच प्रस्तावित पावर ग्रिड निर्माण का विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने तीव्र विरोध किया है, लोगों का कहना है कि शैक्षणिक संस्थानों के बीच इस प्रकार की परियोजना विद्यार्थियों की सुरक्षा और शैक्षणिक वातावरण के लिए उचित नहीं है।

विरोध बढ़ने पर सांसद लवली आनंद ने ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निर्माण कार्य रोकने का निर्देश दिया और प्रशासन से वैकल्पिक स्थान तलाशने को कहा है।

मौके पर सांसद प्रतिनिधि रमाकांत प्रसाद गुप्ता ,सामाजिक व आरटीआई कार्यकर्ता मुकुंद प्रकाश मिश्रा, दीनबंधु सिंह, अरविंद तिवारी डिग्री कॉलेज एम बी मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।

Check Also
Close