[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बिहार के राजनीति मे भाजपा के लिए आज का ऐतिहासिक दिन:- विकासगश्त के दौरान कुण्डवा चैनपुर थाना और उत्पाद विधाग को मिली कामयाबी, गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार मुगलसराय में सनसनी: कटेसर में बबूल के पेड़ से मिली युवक की लाश, हाथ पर गुदा है ‘चिन्नम्मा’ नामचंदौली चकिया ब्लाक का ऐसा कोई नेता नहीं जहां ब्लॉक प्रमुख शंभू सिंह यादव का चला नहींबालु लदा दो बाइक की जप्ति के साथ दो बालु चोर गिरफ्तार, खोये हुए दो मोबाइल बरामद कर किया गया वास्तविक मालिक को सुपुर्दगुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित कराने को लेकर पदाधिकारी करेंगे विद्यालयों का निरीक्षण: सौरभ जोरवाललोक जनशक्ति पार्टी (R) के द्वारा कल घुमधाम से मनाया जाएगा बाबा साहेब के जयंतीकुंडवा चैनपुर रेलवे स्टेशन बना जंग का मैदान, दो कार्यरत स्टेशन मास्टर के बीच जमकर हुई मारपीटइंडिया के सबसे ज्यादा पॉपुलर सिंगर बने नितेश सिंह यादवबैरगनिया पुलिस को मिली बड़ी कमयाबी, 300 लीटर अवैध शराब नष्ट 
Crime Newsबिहारराज्यसमस्तीपुर

विभूतिपुर: मारपीट में दो युवतियों समेत चार जख्मी, सड़क हादसे में वृद्ध गंभीर

विभूतिपुर: मारपीट में दो युवतियों समेत चार जख्मी, सड़क हादसे में वृद्ध गंभीर

राम कुमार ब्यूरो प्रमुख समस्तीपुर

समस्तीपुर । जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को अलग-अलग घटनाओं में कुल पांच लोग घायल हो गए। साखमोहन गांव में जमीनी विवाद या आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में चार लोग लहूलुहान हो गए, जबकि शाहपुर पुल के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए।

साखमोहन में मारपीट, चार भर्ती

साखमोहन गांव में हुई मारपीट की घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों और परिजनों के सहयोग से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान गांव के ही अशोक दास की पुत्री पार्वती कुमारी व निशा कुमारी, चंद्रमणि देवी तथा शंकर दास की पत्नी कृष्णा देवी के रूप में हुई है।

अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. सरफराज आलम और डॉ. तुषांत ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है।

वर्तमान में सभी की स्थिति खतरे से बाहर है और वे चिकित्सकों की निगरानी में हैं।

सड़क हादसे में वृद्ध की हालत नाजुक, रेफर

वहीं, दूसरी ओर शाहपुर पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी। घायल की पहचान साखमोहन निवासी वसंत दास के 60 वर्षीय पुत्र बिजली तांती के रूप में हुई है।

घटना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने घायल को सीएचसी विभूतिपुर पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।

Check Also
Close