[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

DM-SP की दो टूक: डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई, मुहर्रम को लेकर सख्त निर्देश जारीलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत के बाद जागा प्रशासन, कोचिंग और अस्पतालों की होगी कड़ी जांचपदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव मोतिहारीबिहार से यूपी तक पहुंची भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर की आग, इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरा चंदौलीअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाबा झुमराज धाम बटिया में योग शिविर का हुआ आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीपीएम स्कूल, जहानाबाद में योग कार्यक्रम आयोजित13 साल से फरार 50 हजार का इनामी पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल में छिपा ये था शातिरघोरदौड़ पोखर की जांच करने पहुंचीं एसडीओ मंगला कुमारी, ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने किया निरीक्षणचन्दौली पुलिस ने रचा कीर्तिमान: जिले के सभी 16 थानों को एक साथ मिला ISO सर्टिफिकेटसड़क सुरक्षा समिति की बैठक में गुड सेमेरिटन पुरस्कार से सम्मानित हुए दो राहवीर, सांसद राधामोहन सिंह ने किया सम्मानित
Crime Newsबिहारराज्यसमस्तीपुर

कुंवारी अवस्था से चल रहा था प्रेम प्रसंग, ससुराल से भागकर विवाहिता पहुंची प्रेमी के पास

कुंवारी अवस्था से चल रहा था प्रेम प्रसंग, ससुराल से भागकर विवाहिता पहुंची प्रेमी के पास

राम कुमार ब्यूरो प्रमुख समस्तीपुर

समस्तीपुर । जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक विवाहिता को जमुई पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से बरामद किया है। विवाहिता अपने प्रेमी के घर में रह रही थी। बरामदगी के बाद पुलिस उसे अपने साथ जमुई ले गई है, जहां उसे संबंधित न्यायालय में पेश किया जाएगा।

क्या है पूरा मामला

विभूतिपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि जमुई जिले के चरकापत्थर थाना में दर्ज एक मामले के अनुसंधान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि चरकापत्थर से लापता विवाहिता विभूतिपुर के एक गांव में अपने प्रेमी के घर छिपी हुई है। इसी सूचना के आधार पर जमुई पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से छापेमारी कर उसे बरामद किया।

बताया जाता है कि विवाहिता का उक्त युवक के साथ शादी से पहले से ही प्रेम संबंध था। कुंवारी अवस्था में भी वह एक बार उसी युवक के साथ फरार हो गई थी। हालांकि, उस वक्त परिजनों ने समझा-बुझाकर उसकी शादी जमुई जिले के चरकापत्थर थाना क्षेत्र में कर दी थी।

शादी के बाद फिर हुई फरार

परिजनों को लगा था कि शादी के बाद सब ठीक हो जाएगा, लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद विवाहिता ससुराल से निकलकर पुन: अपने प्रेमी के पास विभूतिपुर पहुंच गई। इस घटना को लेकर विवाहिता के परिजनों ने चरकापत्थर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

पुलिस के अनुसार, बरामद विवाहिता को जमुई ले जाया गया है। मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया और कोर्ट में बयान दर्ज कराने की कार्रवाई जमुई पुलिस द्वारा ही पूरी की जाएगी।

Check Also
Close