[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

इजराइली राजदूत का बयान: मोदी को हमले की पूर्व जानकारी नहीं थीसभी सीतामढ़ी वासियों कोई होली की ढेर सारी शुभकामनायें एवं बधाई: DM रिची पाण्डेयहोली मिलन के दो गोला रंगोत्सव में महाविद्यालय में उड़ें अबीर-गुलाल श्वेता कुमारी के जन्मदिन पर बधाइयों की बहारदुर्गा चौक, रामगढ़ में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजितउद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी संग 550 करोड़ रुपए निवेश वाली जेके सीमेंट ग्राइडिंग यूनिट प्लांट का किया लोकार्पण माता गुजरी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ इच्छित भारत एवं उद्योग व पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने किया केन्द्रीय गृह मंत्री का भव्य स्वागतश्रमिक धावा दल पूर्वी चंपारण की टीम के द्वारा एक बाल श्रमिक को कराया गया विमुक्तमासूम अन्नी कुमारी रहस्यमय ढंग से लापता, मचा कोहरामबिहार सरकार का बड़ा आदेश, 10 मार्च तक वेतन-पेंशन छोड़कर सभी भुगतानों पर रोक
बिहारराज्यरोहतास

होली मिलन के दो गोला रंगोत्सव में महाविद्यालय में उड़ें अबीर-गुलाल 

होली मिलन के दो गोला रंगोत्सव में महाविद्यालय में उड़ें अबीर-गुलाल

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

बिक्रमगंज (रोहतास) स्थानीय शहर के वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय,धारूपुर में सोमवार को होली मिलन समारोह के दो गोला समारोह में लोगों ने जमकर उड़ाया अबीर-गुलाल।

कार्यक्रम का नेतृत्व महाविद्यालय शिक्षक प्रतिनिधि सह वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा सीनेट सदस्य डॉ.मनीष रंजन ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर चेयरमैन व्यापार मंडल सिद्धनाथ सिंह जवाहर के साथ मुख्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। जिसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा होली की बधाई दी।

होली मिलन समारोह पर आयोजित दो गोला में धारूपुर मानस कीर्तन मंडली और मोहनपुर काली स्थान कीर्तन मंडली के सभी कलाकार ब्यास मुन्ना सिंह, ब्यास हरिद्वार सिंह, संयोग सिंह, मुन्ना सिंह, मनीष सिंह, लव कुमार, कृष्ण कुमार, सुरेश पांडे, लाल सिंह, सोलड़ी सिंह मौजूद सभी कलाकारों ने ताल,बैंजू ,झाल,ढोल,हारमोनियम के धुन पर

फागुन गीतों पर उपस्थित लोगों खूब झुमाया। अवसर पर डॉ. मनीष रंजन ने सभी मीडिया सदस्य सहित मुख्य अतिथियों को अबीर-गुलाल लगा अंगवस्त्र भेंट का उनका अभिनंदन किया। उक्त मौके पर उन्होंने कहा कि होली मिलन समारोह सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व का एक संदेश है।

जो विशेषकर बिहार और उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में यह कार्यक्रम लोक कला की एक समृद्ध परंपरा है। जहां दो ग्रुप के दो गोला गायकों के बीच ‘फगुआ’ और चैता गीतों की प्रतिस्पर्धा होती है।

यह पारंपरिक लोक संगीत,ढोलक और झाल की थाप के साथ प्राचीन ‘होली गीतों’ को जीवित रखते हुए पूरे समाज के लोगों को गिला शिकवा मिटा स्नेह के धागे में बांधकर भाईचारे का संदेश देता है।

मौके पर प्रो. वीर बहादुर सिंह,मुन्ना राय,ललन चौरसिया,सरोज सिंह, विकास सिंह, बब सिंह सरपंच अरुण पांडे, मनमोहन तिवारी, संजय सिंह, अनिल पांडे, अरुण पांडे, संजय सिंह, नागेश्वर सिंह, भूलेटन सिंह, संजय सिंह, पहाड़ सिंह, विवेक प्रियतम, मनोज सिंह, हरिद्वार यादव, विनोद सिंह, रवींद्र सिंह, हरेंद्र हरियाली, अजीत सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Check Also
Close