[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेला
बक्सरबिहारराज्य

उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी संग 550 करोड़ रुपए निवेश वाली जेके सीमेंट ग्राइडिंग यूनिट प्लांट का किया लोकार्पण 

उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी संग 550 करोड़ रुपए निवेश वाली जेके सीमेंट ग्राइडिंग यूनिट प्लांट का किया लोकार्पण

उद्योग, निवेश और रोजगार सृजन हेतु संकल्पित है सरकार – डॉ दिलीप जायसवाल, उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री

रिपोर्ट अरविंद वर्मा

बक्सर। ब्रह्मपुर में जेके सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट के भव्य लोकार्पण एवं शुभारंभ समारोह में होकर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने यूनिट का उद्घाटन किया। जे के सीमेंट के अधिकारियों ने उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल को बुके भेंट कर स्वागत किया।

उद्घाटन के बाद उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा इस परियोजना से न केवल बक्सर बल्कि पूरे क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन, निवेश को बढ़ावा और आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन होगा। आगे डॉ जायसवाल ने कहा राज्य में उद्योगों के विस्तार और आत्मनिर्भर बिहार के निर्माण की दिशा में यह एक सशक्त कदम है।

बिहार सरकार उद्योग, निवेश और रोजगार के माध्यम से विकास की नई संभावनाओं के सृजन हेतु संकल्पित है। मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा बक्सर के इस प्लांट की क्षमता 30 लाख टन सालाना होगी।

बक्सर की सीमेंट ग्राइडिंग यूनिट प्लांट में लगभग 550 करोड़ रुपए का निवेश होगा। सनद रहे, जेके सीमेंट कम्पनी ग्रे और व्हाइट सीमेंट की अग्रणी निर्माता है, जिसका उत्तरी भारत में महत्वपूर्ण विस्तार हो रहा है।

जेके सीमेंट के पदाधिकारी ने कहा इस समय बिहार में भी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट तेजी से बन रहे हैं। साथ ही वहां ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी इलाकों में कंस्ट्रक्शन गतिविधियां तेज हो रही है। इससे वहां सीमेंट की मांग तेजी से बढ़ रही है।

हमारी बक्सर की यूनिट हमारी व्यापक व्यापार विस्तार योजना में एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। यह हमें बिहार के सीमेंट उद्योग में अग्रणी खिलाड़ी बनने के हमारे दृष्टिकोण की ओर प्रेरित करती है।

यह रणनीतिक विस्तार हमें उच्च गुणवत्ता वाले सीमेंट की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद करेगा, जिससे अंततः हमारे ग्राहकों की सेवा करने की हमारी क्षमता में वृद्धि होगी।

Check Also
Close